Cash Deposit without ATM Card: आजकल कैश जमा करना काफी आसान हो गया है. कई ऐसे एटीएम आने लगे हैं, जिसके जरिए आप डेबिट कार्ड की मदद से कैश जमा कर सकते हैं, लेकिन अब आरबीआई और एनपीसीआई एक ऐसी सुविधा लाया है, जिसके जरिए आप बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम से कैश जमा कर पाएंगे. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

हमें बैंक में कई बार कैश जमा करने की जरूरत पड़ जाती है. ऐसे में कई घंटो तक लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ता था. लेकिन इस समस्या का सामधान ऑटोमेटेड टेलर मशीन यानी एटीएम ने निकला. कुछ ऐसे एटीएम अवेलेबल है, जिससे आप डेबिट कार्ड की सहायता से पैसे जमा कर सकते हैं.
लेकिन इसमें भी एक समस्या थी. वो समस्या ये थी कि कई बार डेबिट कार्ड को खोने का खतरा होता है. इसलिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया (एनपीसीआई) ने यूपीआई- आईसीडी (UPI-ICD) की शुरुआत की है. इसके जरिए आप बिना डेबिट कार्ड के भी पैसे जमा कर सकते हैं.
ये सुविधा अभी कुछ बैंकों के एटीएम में अवेलेबल है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक और कई ऐसे बैंक है, जो यूपीआई-आईसीडी की सुविधा देते हैं.
इस यूपीआई-आईसीडी की सहायता से आप अपने या किसी अन्य के बैंक खाते में पैसे जमा कर सकते हैं. ऐसा भी हो सकता है कि कभी आपको इमरजेंसी में पैसे जमा करने पड़ें और आपके पास ना ही उस समय डेबिट कार्ड हो. तो ऐसी स्थिति में यूपीआई-आईसीडी काफी मदददगारी हो सकता है.
कैसे करें यूपीआई-आईसीडी से पैसे जमा?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको ऐसे एटीएम को ढूंढने की जरूरत है, जो यूपीआई आईसीडी को सपोर्ट करता हो.
स्टेप 2- इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर शॉ हो रहें QR Code को स्क्रैन करें.
स्टेप 3- स्क्रैन करने के बाद एटीएम स्क्रीन पर शॉ हो रहे Cash Deposit ऑप्शन को चुने
स्टेप 4- इसके बाद आपको यहां यूपीआई से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके साथ ही यूपीआई आईडी या फिर आईएफएससी कोड दर्ज करना होगा. यूपीआई आईडी आपको किसी भी यूपीआई में आसानी से शॉ हो जाएगा
स्टेप 5- इसके बाद उतना ही अमाउंट दर्ज करें, जितना आप जमा करना चाहते हैं.
स्टेप 6- सबसे अंत में आपको मशीन पर दिए गए कैश स्लोट में पैसे जमा करने होंगे. मशीन राशि के अमाउंट की काउंटिंग करेगा और कुछ ही समय बाद आपके द्वारा चुने गए बैंक खाते में पैसे जमा हो जाएंगे. सरल शब्दों में कहे जिस भी बैंक का आपने यूपीआई आईडी चुना है, उस बैंक पर ये पैसे जमा हो जाएंगे.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications