अगर आप भी एसबीआई एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है।
नई दिल्ली: अगर आप भी एसबीआई एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। अगर आप एटीएम कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करते है तो जाहिर सी बात है कि आप कार्ड को सुरक्षित भी रहते होंगे। लेकिन मान लें खुदा-ना-खास्ता आपका एटीएम कार्ड खो जाए तो आपको क्या करना चाहिए। कई लोग एटीएम कार्ड खो जाने पर बैंक जाकर ब्लॉक कराने की सलाह देते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि आप बिना बैंक गए भी अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं। एसबीआई इसके लिए इंटरनेट बैंकिंग, कॉल, एसएमएस के जरिए कार्ड ब्लॉक कर सकते है।

एक फोन कॉल में ब्लॉक हो जाएगा कार्ड
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को एक खास सुविधा प्रदान किया है। कार्ड खोने की स्थिति में इसे ब्लॉक कराने के लिए अब भागदौड़ नहीं करनी होगी बल्कि यह काम महज एक कॉल के जरिए हो जाएगा। ऐसे में कॉर्ड को ब्लॉक नहीं कराया गया तो कोई भी अंजान शख्स अकाउंट खाली कर सकता है। कॉल के जरिए न सिर्फ कार्ड को ब्लॉक किया जा सकता है बल्कि उसे फिर से इश्यू करने के लिए आवेदन भी किया जा सकता है।
ऐसे करें कार्ड ब्लॉक और रि-इश्यू के लिए आवेदन
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर 1800 11 22 11 या 1800 425 3800 पर कॉल करें। कॉर्ड ब्लॉक के लिए शून्य दबाएं।
- अपने रजिस्टर्डर मोबाइल नंबर और कार्ड नंबर से कार्ड ब्लॉक करने के लिए एक दबाएं या मोबाइल नंबर व अकाउंट नंबर के जरिए कार्ड ब्लॉक करने के लिए दो दबाएं।
- अगर आपने एक दबाया है तो जिस एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराना है, उसे अंतिम पांच डिजिट को भरकर एक दबाकर कंफर्म करें और दो दबाकर फिर से एटीएम कार्ड के अंतिम पांच डिजिट्स को भरें। अगर आपने दो दबाया है तो कार्ड के खाता नंबर का अंतिम पांच डिजिट भरें और एक प्रेस कर कंफर्म करें और दो प्रेस कर खाता संख्या के अंतिम पांच डिजिट्स भरें।
- कार्ड ब्लॉक हो चुका है और इससे जुड़ा कंफर्मेशन मैसेज एसएमएस के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।
- रिप्लेसमेंट कार्ड के आवेदन के लिए एक दबाएं। अपना जन्म वर्ष भरें।
- कार्ड रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेज दिया जाएगा और कार्ड चार्जेज अप्लाई होगा। इसे कंफर्म करने के लिए एक दबाएं और अगर आवेदन कैंसिल करना चाहते हैं दो दबाएं।
- एक दबाने पर कार्ड रिप्लेसमेंट रिक्वेट हो जाएगी और इससे जुड़ा कंफर्मेशन मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।
कॉल व ऐप से ब्लॉक करें कार्ड
ऑनलाइन ब्लॉक के लगावा आप कॉल कर के लिए कार्ड ब्लॉक करवा सकते है। अगर ग्राहक कॉल के जरिए एसबीआई डेबिट/एटीएम कार्ड ब्लॉक कराना चाहता है तो वह 1800112211 या 18004253800 टोल फ्री नंबरों या फिर 080-080-26599990 पर कॉल करनी होगी। इसके बाद ग्राहक को कॉल पर मिल रहे निर्देशों का पालन करना होगा। ग्राहक एसबीआई क्विक ऐप की मदद से भी अपना एटीएम/डेबिट कार्ड ब्लॉक करा सकता है।
एसएमएस से करें कार्ड ब्लॉक
एसएमएस के जरिए एसबीआई डेबिट/एटीएम कार्ड ब्लॉक कराने के लिए ग्राहक को 'BLOCKअपने कार्ड के आखिरी 4 डिजिट' लिखकर 567676 पर एसएमएस करना होगा। उदाहरण के लिए अगर किसी के एटीएम कार्ड के आखिरी 4 अंक 1234 हैं तो उसे मैसेज में BLOCK 1234 लिखकर भेजना होगा। ग्राहक जिस मोबाइल नंबर से एसएमएस कर रहा है, वह बैंक में रजिस्टर होना चाहिए। ब्लॉकिंग की अपील स्वीकार होने के बाद कन्फर्मेशन के लिए ग्राहक के पास एक एसएमएस आएगा, जिसमें टिकट नंबर और ब्लॉकिंग की तारीख व समय मौजूद होते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications