How to become LIC agent: एलआईसी एजेंट बनने का मौका काफी आसानी से देती है। एलआईसी एजेंट बन कर मेहनत से काम किया जाए तो लाखों रुपये की कमाई आसानी से की जा सकती है। एजेंट बनना कठिन काम भी नहीं है। वैसे इस काम को फुल टाइम या पार्ट टाइम भी किया जा सकता है। अगर किसी ने हाई स्कूल या इंटर तक की पढ़ाई की है, तो वह आराम से एलआईसी एजेंट बन सकता है।
एलआईसी में एजेंट बनने के आवेदन का तरीका भी काफी आसान है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से एलआईसी एजेंट बनने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

जानिए एलआईसी एजेंट का काम
एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। एलआईसी के 99 प्रतिशत बीमे एजेंट के ही माध्यम से बेचे जाते हैं। हर बीमा बेचने पर एजेंट का तगड़ा कमीशन दिया जाता है। इसके अलावा बीमा जब तक चलता है, एजेंसट को हर किस्त में से कुछ पैसे कमीशन के रूप में मिलते रहते हैं। एक समय ऐसा आता है कि नए बीमे से ज्यादा उसे पुराने बीमें का कमीशन मिलने लगता है। वहीं एलआईसी पर लोगों का भरोसा सबसे ज्यादा है, ऐसे में बीमा बेचना भी आसान है।
जानिए एलआईसी एजेंट बनने का तरीका
अगर आप एलआईसी के एजेंट बन कर कमाई शुरू करना चाहते हैं, तो आप के पास दो विकल्प हैं। पहला विकल्प है ऑफलाइन यानी दफ्तर जाकर आवेदन करना। दूसरा विकल्प है ऑनलाइन आवेदन।
पहले जानते हैं कि एलआईसी एजेंट बनने के लिए ऑफलाइन कैसे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपको नजदीकी एलआईसी के कार्यालय में जाकर विकास अधिकारी से मिलना होगा। इसके बाद आपको एक फार्म दिया जाएगा, जो आपको भरना होगा। इस फार्म को आप जब जमा कर देंगे, तो फिर बाद में आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यह साक्षात्कार एलआईसी का शाखा प्रबंधक लेगा। इसके लिए आपको सूचना दी जाएगी और तारीख और समय तय किया जाएगा। अगर आप एलआईसी की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं, तो आपका चुनाव प्रशिक्षण के लिए कर लिया जाएगा।
अब जानिए एलआईसी एजेंट बनने के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
अगर आप एलआईसी एजेंट बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एलआईसी की वेबसाइट जाना होगा। इसका लिंक नीचे दिया है।
agencycareer.licindia.in
इस वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद आपको एलआईसी की तरफ से फोन काल या ई-मेल पर जानकारी भेजी जाएगी। इसमें आगे की प्रक्रिया और नियमों के बारे जानकारी दी जाएगी।
जानिए आगे क्या है प्रक्रिया
एलआईसी एजेंट बनने के लिए अगर शाखा स्तर पर आपका चुनाव हो जाता है, तो फिर आपका प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। आप जैसे ही यह प्रशिक्षण पूरा करेंगे, आपको एक परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा पास करना जरूरी है। यह परीक्षा पास होने के बाद आपको एजेंट का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद एलआईसी का बीमा बेचना शुरू कर सकते हैं।
एलआईसी एजेंट बनने के लिए योग्यता और अन्य जानकारियां
- एलआईसी एजेंट बनने के लिए दसवीं या बारहवीं पास होना जरूरी
- आवेदन करते वक्त आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिये
- पासपोर्ट साइस की 6 फोटो
- निवास प्रमाण पत्र, वोटर आई डी, आधार कार्ड और पैन कार्ड
कैसे बनें अच्छा एलआईसी एजेंट
- एलआईसी से जुडकर आप अपने जीवन के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित कर रहे होते हैं। ऐसे में आपको संवेदनशील होना चाहिए।
- एलआईसी एजेंट बनने वाले व्यक्ति को हमेशा अपनी कही हुई बात पर कायम रहना चाहिए।
- एलआईसी एजेंट का स्वभाव अच्छा होना चाहिए।
- एलआईसी एजेंट को बातचीत में निपुणता होनी चाहिए। जिससे वह अपनी पॉलिसी के गुण आसानी से लोगों को समझा सके।
- एलआईसी एजेंट को झूठ बोलने से बचना चाहिए।
जानिए एलआईसी एजेंट की कमाई
एलआईसी एजेंट की कमाई का मुख्य आधार बीमा बेचने से मिलने वाला कमीशन होता है। एलआईसी एजेंट जब एक बीमा बेचता है तो उसे प्रीमियम राशि का करीब 35 फीसदी तक कमीशन के रूप में मिलता है। वहीं पॉलिसी जितने साल चलती है, उसे बाद में कुछ पैसा कमीशन के रूप में दिया जाता है।
एलआईसी एजेंट बनने के फायदे
- एलआईसी एजेंट को ब्याज मुक्त एडवांस लेने की सुविधा होती है। इससे वह दोपहिया, चार पहिया वाहन खरीद सकता है।
- घर के लिए रियायती पैसा दिया जाता है।
- एलआईसी एजेंट को ग्रेज्युटी की सुविधा मिलती है।
- एलआईसी एजेंट को कार्यालय भत्ता, यात्रा भत्ता, स्टेशनरी व्ययों की प्रतिपूर्ति, डायरी, केलेंडर, विजिटिंग कार्ड से लेकर लेटर पेड आदि का लाभ मिलता है।
- एलआईसी एजेंट को एलआईसी में भर्ती में प्राथमिकता मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications