Ration Card Online Apply: हाल ही में केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने यह जानकारी दी है कि अब 30 सितंबर 2024 तक उपभोक्ता राशन कार्ड को आधार से लिंक करा सकेंगे। इसके पहले लिए 30 जून 2024 तक राशन कार्ड को आधार से लिंक करने का समय दिया गया था।

राशन कार्ड के जरिए आप कई सरकारी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। राशन कार्ड धारकों के लिए अलग-अलग स्कीम्स सरकार शुरु करती रहती है।
जिन लोगों को राशन कार्ड बनवाने के प्रोसेस के बारे में जानकारी नहीं होती है वो इन योजनाओं का फायदा नहीं ले पाते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप राशन कार्ड के लिए कैसे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
अगर आप ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा ऐड्रेस प्रुफ, बिजली का बिल, पानी का बिल, आय प्रमाण पत्र भी आपके पास होना चाहिए।
ऐसे करें राशन कार्ड के लिए ऑनालइन अप्लाई
- राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले https://nfsa.up.gov.in/Food/citizen/Default.aspx पोर्टल पर विजिट करना होगा। इसके बाद आप उत्तर प्रदेश के लोग इस पोर्टल से राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- पोर्टल पर आते ही आप Apply for Online Ration Card पर क्लिक करें। इसके बाद एक फॉर्म ओपन करना होगा।
- अब आपको अपनी सारी जानकारी इसमें भरनी होगी। इसके बाद आपकी सारी डिटेल्स वेरिफाई होंगी और अगर आप एलिजिबल हैं तो आपके पते पर राशन कार्ड भेज दिया जाता है।
वहीं, अगर आप आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अन्य स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- अपने राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। आपको बता दें कि हर राज्य का अपना अलग पोर्टल हो सकता है।
- आप इसे गूगल सर्च कर लें और राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का ऑप्शन चुनें।
- यहां अपना राशन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर और अपना रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे आपको भरना होगा। ओटीपी के वेरिफिकेशन के बाद आपका राशन कार्ड आधार से जुड़ जाएगा। इसके बाद आपको एसएमएस के जरिये सारी जाकारी मिल जाएगी। ध्यान रखें कि इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राशन कार्ड को आधार से जोड़ना अनिवार्य हो गया है। सरकार ने साल 2017 में पीडीएस के तहत लाभ लेने के लिए राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य किया था और ऐसा नहीं करने पर आपको सब्सिडी वाले राशन, रियायती गैस सिलेंडर आदि कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। ऐसा नहीं करने पर कुछ राज्यों में राशन कार्ड रद्द भी किए जा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
