Pan Card: आज के समय में पैन कार्ड की जरूरत कई चीजों में लगती है। इंश्योरेंस लेने से लेकर बैंक अकाउंट खुलवाने तक, पैन कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक होता है।
अगर आपको भी अपना पैन कार्ड बनवाना है लेकिन आपके पास समय नहीं है कि आप कहीं जाकर यह कार्ड बनवाएं तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप आसानी से घर बैठे भी पैन कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

पैन कार्ड है एक जरूरी डॉक्यूमेंट
आपको बता दें कि पैन कार्ड का उपयोग न केवल वित्तीय लेनदेन, आयकर रिटर्न और बैंक खाता खोलने के लिए किया जाता है, बल्कि पैन कार्ड का उपयोग सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में भी किया जा सकता है।
आधार कार्ड और वोटर आईडी की तरह पैन कार्ड भी हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में काम करता है।
पैन कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवाया जा सकता है। पैन कार्ड ऑनलाइन बनवाना सरल और आसान है।
पैन कार्ड बन जाने के बाद आपको 10 अंकों का पैन नंबर प्राप्त होता है। इस नंबर का उपयोग पैन कार्ड से संबंधित विभिन्न वित्तीय लेनदेन और सेवाओं के लिए किया जाता है।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
अगर आप पैन कार्ड के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं तो इसके लिए आपको आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, फॉर्म 6, पासपोर्ट साइज फोटो होना जरूरी है।
इसके अलावा आपके पास मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भी होना चाहिए। इसके लिए आपका साइन भी लगेगा।
इन सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आप अपना पैन कार्ड ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से बनवा सकते हैं।
पैन कार्ड भारत सरकार द्वारा दो एजेंसियों NSDL और UTI के माध्यम से बनाये जाते हैं। आप इन एजेंसियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप अपना पैन कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते हैं तो पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया आपको आगे बताई जा रही है।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
- सबसे पहले किसी एक वेबसाइट (एनएसडीएल और यूटीआई) पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध "नए पैन के लिए आवेदन करें" विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके सामने फॉर्म 6 दिखाई देगा, इस फॉर्म में पूछी गई सभी जरूरी जानकारी ठीक से भरनी होगी।
- इसके बाद फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी भरें।
- पैन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवश्यक शुल्क का भुगतान करें, जो आप ऑनलाइन मोड के माध्यम से कर सकते हैं।
- इसके लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं।
- भुगतान के बाद, "सबमिट" बटन पर क्लिक करें और अपना पैन कार्ड आवेदन पत्र जमा करें।
- आवेदन जमा करने के बाद आपको एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी जिसकी सहायता से आप अपने पैन कार्ड की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
कैसे करें पैन कार्ड को डाउनलोड?
- पैन कार्ड बन जाने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको एनएसडीएल या यूटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध डाउनलोड पैन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना आधार नंबर या पैन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
- सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करें।
- आपको आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त 6 अंकों का ओटीपी नंबर दर्ज करना होगा।
- ओटीपी सत्यापित हो जाने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने पैन कार्ड डाउनलोड का विकल्प आएगा, जिस पर क्लिक करके आप अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 23 मार्च को सोने की कीमतों में फिर से जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications