कोरोनावायरस की वजह से इस वक़्त पूरे देश में लॉकडाउन है। इस कारण मूवमेंट रिस्ट्रिक्टेड है और आप अपने घरों में ही बंद हैं। ऐसे में जरूरी चीजों के अलावा सभी सर्विस बंद कर दी गई हैं।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस की वजह से इस वक़्त पूरे देश में लॉकडाउन है। इस कारण मूवमेंट रिस्ट्रिक्टेड है और आप अपने घरों में ही बंद हैं। ऐसे में जरूरी चीजों के अलावा सभी सर्विस बंद कर दी गई हैं। हालाँकि सरकार जरुरी चीजों जैसे किराना और फूड आइटम लोगों तक पहुंचा रही है। इनमें से एक एलपीजी गैस सिलेंडर है । लॉकडाउन में लोगों को घरों में गैस सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से सिर्फ एक मोबाइल एप उमंग के ज़रिये भी एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं और अपने डोरस्टेप पर डिलीवरी पा सकते हैं।

यूनिफाइड मोबाइल ऐप्लीकेशन फॉर न्यू ऐज गवर्नेंस यानि (उमंग ) मोबाइल एप के जरिए नागरिकों को एक साथ कई सहुलियतें मिलती हैं। इस ऐप के जरिए आप अपने सभी सरकारी कामों को आसानी से कर सकते हैं। एप के जरिए यूजर्स कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में क्लेम, घर बैठे एलपीजी सिलिंडर बुकिंग कर सकते हैं।
ऐसे यूज करें उमंग एप
- सबसे पहले Google Play Store या iOS स्टोर पर जाकर ऐप डाउनलोड करें।
- इंस्टाल होने के बाद एप खोलें और रिजस्ट्रेशन करें, इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है।
- इसके बाद अपना mPin सेट करना है।
- इसके बाद आपको कुछ सिक्योरिटी से जुड़े प्रश्नों के जवाब देना है और अपने आधार कार्ड की डिटेल्स भरनी है। है।
- यूजर्स चाहें तो आधार डिटेल्स का ऑप्सन छोड़ भी कर सकते हैं।
इएसआईसी बीमा व अन्य जानकारी देखें
- इसके लिए आपको ऐप डाउनलोड करने के बाद उसमें इएसआईसी वाले ऑप्शन में जाना होगा।
- यहां क्लिक करते ही आपको कई विकल्प नजर आएंगे जिनमें माय प्रोफाइल My Profile, सर्विससेस Services, ईएसआईसी स्कीम्स, ESI Centers, ग्रीविएंसेस Grievances, अबाउट ईएसआईसी About इएसआईसी स्किम जैसे विकल्प नजर आएंगे।
- यहां आप प्रोफाइल वाले विकल्प में जा जाकर अपने और अपने परिवार के बारे में जानकारी देख सकते हैं। साथ ही अन्य जानकारी भी मिल जाती है।
- वहीं सर्विसेस वाले विकल्प में आपको आपके द्वारा बीमें के लिए दिए गए योगदान और उसकी हिस्ट्री के साथ ही यह भी देख सकते हैं कि आपका नियोक्ता इसमें योगदान दे रहा है या नहीं।
ईपीएफओ बैलेंस ऐसे करें चेक
- इसके लिए आपको ऐप में ईपीएफओ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- यहां आपको इम्प्लॉई सेंट्रिक सर्विस का ऑप्शन नजर आएगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद यहां आपको व्यू पासबुक और रेज द क्लेम का विकल्प मिलता है।
- बैलेंस देखने के लिए व्यू पासबुक विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां आपको यूएएन नंबर डालना होगा और गेट ओटीपी पर क्लिक करें। यह ओटीपी आपके फोन नंबर पर आएगा।
लॉगिन करने के बाद आपको आपके अकाउंट की जानकारी मिलेगी और जिस अकाउंट का बैलेंस देखना हो देख सकते हैं।
पैन कार्ड के लिए यूं करें आवेदन
- इसके लिए माईपैन सेक्शन में जाएं। नया पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए फॉर्म 49ए को भरना होगा।
-इसके अलावा अगर आप पैन कार्ड की डिटेल्स में कोई बदलाव करना चाहते हैं माईपैन में जाकर सीएसएफ फॉर्म भरना होगा।
-इसके साथ ही पैन कार्ड एप्लीकेशन स्टेट्स की जानकारी भी इस ऐप से ली जा सकती है।
-पैन कार्ड बनवाने के लिए दी जाने वाली फीस का भुगतान भी इसी ऐप से किया जा सकता है।
एलपीजी गैस बुकिंग
- इस ऐप की मदद से आप भारत, इंडेन और एचपी समेत सभी कंपनियों के गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
- सबसे पहले Google Play Store या ऐपल ऐप स्टोर खोलें। अब उमंग ऐप डाउनलोड करें
- अब ऐप खोलें और ऑन-स्क्रीन दिशा-निर्देशों के हिसाब से रजिस्टर करें
- इसके बाद आपको सर्विस डायरेक्टरी में अपने एलपीजी सर्विस प्रोवाइडर को खोजना होगा। या फिर आप होम स्क्रीन पर दिए सर्च बार टैप करके भी सर्च कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपकी एलपीजी सर्विस प्रोवाइडर HP Gas है तो HP Gas टाइप करें और फिर इस पर टैप करें।
- अब आपको यहां 5 ऑप्शन मिलेंगे। इनमें Refill Order Cash On Delivery, Refill Order Online Payment, Refill History, Opt-Out Subsidy और Consumer Subsidy शामिल हैं।
- अगर आप डिलिवरी के समय कैश पे करना चाहते हैं तो Refill Order Cash On Delivery ऑप्शन चुनें
- अगर आप यूबीआई, नेट बैंकिंग आदि का ऑप्शन चाहते हैं तो Refill Order Online Payment ऑप्शन चुनें
- अब ऊपर बताए ऑप्शन में से कोई एक चुनें और Confirm बटन पर टैप करके अपनी डीटेल्स की पुष्टि करें
- कैश-ऑन-डिलिवरी ऑर्डर के लिए ऑप्शन चुनें और Order Now पर टैप करें
- ऑनलाइन पेमेंट ऑर्डर के लिए ऑप्शन चुनें और Pay Now बटन पर टैप करें। इसके बाद ऑर्डर प्लेस करें
पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी कर सकते हैं अप्लाई
- इसके अलावा घर बैठे पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
- एप के जरिए आप केंद्र, राज्य और नगर प्रशासन से जुड़े तमाम विभागों 100 से ज्यादा काम मोबाइल से निपटा सकते हैं।
- ऐप को प्लेास्टोर से डाउनलोड किया जा सकते है।
- एप को एक मिस्ड कॉल के जरिए भी डाउनलोड किया जा सकता है।
- डाउनलोड करने के लिए यूजर को 9718397183 नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होगी।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर उमंग एप को डाउनलोड करने का लिंक आएगा।
- इस लिंक पर क्लिक कर उमंग एप को डाउनलोड किया जा सकता है।
- आप अपने यूएएन को आधार नंबर के साथ उमंग के जरिए लिंक कर सकते हैं।
- उमंग एप यूजर्स को यह ऑप्शन देता है। इन सबके अलावा आप पैन, आधार, डिजिलॉकर, मोबाइल बिल पेमेंट, बिजली बिल पेमेंट इत्यादी भी इस एफ से कर सकते हैं।
- इस एप के जरिए आप अपनी जानकारियों को अपडेट कर सकते हैं।
- उमंग ऐप डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का हिस्सा है।
- यह एप इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन द्वारा विकसित किया गया है।
- उमंग ऐप पर 600 से अधिक केंद्र, राज्य सरकारों की सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 3 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 20,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड



Click it and Unblock the Notifications