राशन कार्ड एक ऐसा सरकारी डॉक्यूमेंट है जो गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। राशन कार्ड की मदद से गरीबों को सस्ते में राशन मिलाता ही है, साथ ही यह कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी काम आता है।
नई दिल्ली: राशन कार्ड एक ऐसा सरकारी डॉक्यूमेंट है जो गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। राशन कार्ड की मदद से गरीबों को सस्ते में राशन मिलाता ही है, साथ ही यह कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी काम आता है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने पूरे देश में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू कर दी है।

इस योजना के बाद आप ऑनलाइन भी नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़वा सकते हैं और सरकारी योजना का पूरा फायदा ले सकते हैं। आप घर बैठे नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं। लेकिन कई बार लोगों को राशन कार्ड में नाम जुड़वाना काफी मुश्किल लगता है लेकिन इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है। आइए जानते हैं आप कैसे राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम दर्ज करा सकते हैं।
अपडेट रखें राशन कार्ड
इसके अलावा भी कई सरकारी योजनाओं में राशन कार्ड होना अनिवार्य है। ऐसे में जरूरी है कि महत्वपूर्ण डाक्युमेंट हमेशा अपडेट रहे ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सके। महामारी की वजह से केंद्र सरकार ने गरीबों को राशन देने में कोई कमी ना छोड़ी। राशन कार्ड के जरिए गरीबों को आसानी से सस्ते दामों पर राशन मिलता है। आप अपने राशन कार्ड को हर कुछ-कुछ दिन पर अपडेट कर सकते है ताकि आपको सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से अपडेट किया जा सकता है।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
बच्चे का नाम जुड़वाने के लिए
- घर के मुखिया का राशन कार्ड (फोटोकॉपी और ओरिजिनल दोनों)
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- बच्चे के माता पिता दोनों का आधार कार्ड
घर में शादी के बाद आई बहु का नाम जुड़वाने के लिए
- पहले माता-पिता के घर में जो राशन कार्ड था उसमें से नाम हटाने का प्रमाण पत्र
- मैरिज सर्टिफिकेट (शादी का प्रमाणपत्र)
- पति का राशन कार्ड (फोटोकॉपी और ओरिजिनल दोनों)
- महिला का आधार कार्ड
ऑनलाइन ऐसे जुड़वा सकते हैं नाम
- सबसे पहले राज्य की खाद्य आपूर्ति की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा।
- अगर आप यूपी के निवासी हैं तो आप यूपी (https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx) की साइट पर जाएं।
- यहां आपको लॉगइन आईडी बनानी होगी, अगर पहले से आईडी है तो उससे लॉग इन कर लें।
- अब होम पेज पर, नए सदस्य का नाम जोड़े विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके, न्यू फॉर्म ओपन होगा।
- यहां परिवार के नए सदस्य की जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें। इसके अलावा आपको फॉर्म के साथ जरुरी डॉक्यूमेंट की कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
- फॉर्म सब्मिट के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसके द्वारा आप इसी पोर्टल में अपने फॉर्म को ट्रैक कर सकते है।
- फॉर्म और दस्तावेज को अधिकारी चेक करेंगे। अगर सब सही रहा तो आपके फॉर्म को एक्सेप्ट कर लिया जाएगा और पोस्ट के जरिए राशन कार्ड आपके घर पहुंचा दिया जाएगा।
ऑफलाइन राशन कार्ड में ऐसे जुड़वा सकते है नाम
- आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति केंद्र में जाना होगा। अब बताए गए सभी डॉक्यूमेंट को साथ लेकर जाएं।
- वहां आपको नए सदस्य का नाम जुड़वाने वाला फॉर्म लेना होगा। फॉर्म में सभी डिटेल जानकारी को फिल करें।
- दस्तावेज के साथ फॉर्म को विभाग में जमा कर दें, आपको यहां कुछ आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- फॉर्म जमा होने के बाद अधिकारी आपको एक रिसिप्ट देंगे, जिसे संभाल कर रखें। इस रिसिप्ट के जरिए आप ऑनलाइन आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- अधिकारी आपके फॉर्म की जांच करेंगें और डॉक्यूमेंट का सत्यापन के बाद आपका राशन आपको मिल जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications