Aadhaar Update After Marriage: शादी के बाद कई महिलाओं को अपने जरूरी दस्तावेज अपडेट कराने की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड भी उनमें से एक है। अगर कोई महिला अपने आधार में पिता के नाम की जगह पति का नाम दर्ज कराना चाहती है, तो अब यह काम पहले से ज्यादा आसान हो गया है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इस प्रक्रिया को आसान बनाया है, ताकि महिलाएं बिना परेशानी अपने संबंध डिटेल में बदलाव कर सकें।
आधार में किस हिस्से में होता है बदलाव?
आधार कार्ड में "Care of" यानी संबंध से जुड़ी जानकारी वाला भाग होता है। इसी सेक्शन में पिता का नाम दर्ज होता है। शादी के बाद जरूरत होने पर यहां पति का नाम जोड़ा जा सकता है। हालांकि इसके लिए सही दस्तावेज देना जरूरी है, ताकि संबंध की पुष्टि हो सके।
कौन-कौन से दस्तावेज मान्य हैं?
पति का नाम जोड़ने के लिए किसी एक वैध वैलिड डॉक्युमेंट्स की जरूरत होती है। जैसे विवाह प्रमाण पत्र, पासपोर्ट जिसमें पति का नाम दर्ज हो, राशन कार्ड जिसमें पति का नाम शामिल हो, संयुक्त बैंक खाते की पासबुक अन्य कोई मान्य संबंध प्रमाण दस्तावेज साफ और सही होने चाहिए। अधूरी या गलत जानकारी देने पर आवेदन अस्वीकार हो सकता है।
ऑनलाइन अपडेट कैसे करें?
घर बैठे आधार में बदलाव करने के लिए आप यह प्रक्रिया अपना सकती हैं:
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आधार नंबर दर्ज करें और OTP से लॉग इन करें।
प्रोफाइल अपडेट विकल्प चुनें।
संबंध विवरण में पति का नाम भरें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
जानकारी जांचकर आवेदन जमा कर दें।
आवेदन के बाद एक रिक्वेस्ट नंबर मिलता है, जिससे स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है। आमतौर पर 7 से 10 दिन में बदलाव अपडेट हो जाता है।
ऑफलाइन तरीका भी उपलब्ध
अगर ऑनलाइन प्रक्रिया संभव न हो, तो आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जा सकती हैं। वहां सुधार फॉर्म भरकर दस्तावेज जमा करें। जरूरत पड़ने पर बायोमेट्रिक सत्यापन भी कराया जाता है। प्रक्रिया पूरी होने पर रसीद दी जाती है, जिससे आप आवेदन की स्थिति देख सकती हैं।
किन बातों का रखें ध्यान?
नाम वही लिखें जो दस्तावेज में दर्ज है। स्पेलिंग में गलती न हो। दस्तावेज की साफ कॉपी ही जमा करें। अब शादी के बाद आधार में पति का नाम जोड़ना कोई मुश्किल काम नहीं है। सही जानकारी और दस्तावेज के साथ आप आसानी से यह बदलाव करा सकती हैं।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications