आज के समय में सभी लोग अपने फ्यूचर को लेकर कई तरह की प्लानिंग करते हैं। कई लोग बीमा प्लान लेते हैं तो वहीं कई लोग रिटायरमेंट प्लान लेते हैं।
नई दिल्ली: आज के समय में सभी लोग अपने फ्यूचर को लेकर कई तरह की प्लानिंग करते हैं। कई लोग बीमा प्लान लेते हैं तो वहीं कई लोग रिटायरमेंट प्लान लेते हैं। रिटायरमेंट के बाद पैसे का मोहताज न होना पड़े, इसके लिए कई सेविंग्स स्कीम मौजूद हैं। नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) उनमें से एक है।

नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) भारत सरकार की एक रिटायरमेंट स्कीम है। पहले यह सरकारी नौकरी वालों के लिए शुरू की गई थी, लेकिन 1 मई 2009 से एनपीएस की सुविधा सभी नागरिकों के लिए हो गई। इसका मकसद देश के सभी नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा देना है। आप भी इसमें अकाउंट खोलकर भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। इसमें अकाउंट खोलना बेहद आसान है।
एसबीआई में एनपीएस अकाउंट खोलना बेहद आसान
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई भी यह अकाउंट खोलने की सुविधा देता है। बेहद आसान प्रक्रिया का पालन कर आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। भारत का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 18 से 65 साल के बीच है, कुछ जरूरी प्रक्रियाओं के बाद इस स्कीम में हिस्सा ले सकता है। इसके तहत, बैंक के ग्राहक (प्वाइंट आफ प्रजेंस यानी पीओपी के रूप में रजिस्टर्ड), जो अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के जरिए एनपीएस अकाउंट खोलना चाहते हैं, वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं।
अकाउंट खोलने के लिए इन डॉक्युमेंट्स की जरुरत
एनपीएस में जमा रकम को निवेश करने का जिम्मा पीएफआरडीए द्वारा रजिस्टर्ड पेंशन फंड मैनेजर्स को दिया जाता है। ये आपके निवेश को इक्विटी, गवर्नमेंट सिक्युरिटीज और नॉन गवर्नमेंट सिक्युरिटीज के अलावा फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट में निवेश करते हैं। एसबीआई में आनलाइन एनपीएस अकाउंट सिर्फ बैंक कस्टमर ही खोल सकते हैं। स्कीम में हिस्सा लेने वाले की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 60 साल होनी चाहिए। अकाउंट खोलने के लिए केवाईसी जरूरी है। जरूरी डॉक्युमेंट्स में एड्रेस प्रूफ, अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, आईडेंटिटी प्रेूफ और बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी है।
ऐसे ऑनलाइन खोलें अकाउंट
- आनलाइन एनपीएस अकाउंट खोलने के लिए एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा आपके पास होनी चाहिए। इसके लिए पहले www.onlinesbi.com पर जाना होगा।
- उसके बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। होमपेज खुलने के बाद पेमेंट और ट्रांसफर टैब पर जाकर एनपीएस कंट्रीब्यूशन सेलेक्ट करना होगा।
- एनपीएस अकाउंट में योगदान देने के लिए फिर जरूरी प्रॉसेस पूरा करना होगा। एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद जो रकम हर महीने अकाउंट में जमा करनी होगी, वह बैंक बचत खाते से खुद ही कट जाएगी।
- आपका यह योगदान अकाउंट खोले जाने के बाद से लगातार 60 साल की उम्र तक चलता रहेगा।
रिटायरमेंट पर मिलेगा लाखों का फंड, ऐसे समझे
- एनपीएस में मंथली निवेश 6000 रुपये (72,000 रु सालाना) है।
- 30 साल में कुल योगदान: 21.60 लाख रुपये
- निवेश पर अनुमानित रिटर्न: 8%
- मेच्योरिटी पर कुल रकम: 90 लाख रुपये
- एन्युटी परचेज: 50%
- अनुमानित एन्युटी रेट: 6%
- अधिकतम टैक्स फ्री विद्ड्रॉल: 54 लाख रुपये (मेच्योरिटी अमाउंट का 60%)
- 60 की उम्र पर पेंशन: 22500 रुपये महीना
- एक मुश्त कैश: 45 लाख
इस कैलकुलेशन में निवेशक की औसत उम्र 30 साल मानी है। इसमें 6 हजार रुपये मंथली योगदान को बेस बनाया है। यहां हमने एनपीएस कैलकुलेटर पर 50 फीसदी रकम से एन्युटी खरीदने पर कैलकुलेशन किया है। एनपीएस में योजना में कम से कम 40 फीसदी रकम का एन्युटी खरीदना जरूरी होता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications