आने वाले दो दिन बाद अक्टूबर का महीना शुरू हो रहा है। त्योहारों के बीच अक्टूबर का महीना छुट्टियों की भरमार लेकर आ रहा है।
नई दिल्ली: आने वाले दो दिन बाद अक्टूबर का महीना शुरू हो रहा है। त्योहारों के बीच अक्टूबर का महीना छुट्टियों की भरमार लेकर आ रहा है। ऐसे में ये भी जरूरी है कि अभी से ही लोगों को अपने बैंक से जुड़ी जानकारी मिल जाए ताकि कोई जरूरी काम न रुके। यही वजह है कि हम आपको बता रहे हैं अगले महीने आने वाली छुट्टियां ताकि समय रहते आप अपने काम निपटा लें। Bank 1 रु महीने पर देते हैं 2 लाख का बीमा, जानें अन्य स्कीमें ये भी पढ़ें

जैसा कि हर महीने सभी सरकारी और निजी बैंकों में कुछ छुट्टियां अनिवार्य है। अक्टूबर में बैंक हॉलीडे की बात करें तो महीने में आने वाले सभी रविवार और दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। बता दें कि बैंक बंद रहने के दौरान बाकी सारी ऑनलाइन सेवा और एटीएम संबंधित सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा बताए गए अवकाशों को ध्यान में रख कर अपना बैंक से संबंधित कार्य समय रहते पूरा कर लें। जिससे परेशानी का सामना ना करना पड़े। अगर हमें कोई बैंकिंग कार्य बैंक ब्रांच में जाकर निपटाना है, तो हमें यह जरूर जान लेना चाहिए कि उस दिन बैंक की छुट्टी नहीं हो।
अक्टूबर में करीब 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई ने अक्टूबर 2020 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस अक्टूबर में रविवार, सेकेंड सैटरडे के सथ गजेटेड और स्थानीय छुट्टियों को मिलाकर करीब 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए आइए जानते हैं कि सितंबर महीने में किन-किन तारीखों को बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। तो अगर इस माह आपको बैंक से जुड़े काम-काज निपटाने हैं तो छुट्टियों की लिस्ट पहले ही देख लें ताकि आपको कोई परेशानी नहीं हो। बता दें अक्टूबर की शुरुआत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के राष्ट्रीय अवकाश से शुरू हो रही है। इस महीने दूर्गा पूजा, महास्प्तमी, महानवमी, दशहरा, मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी बारावफात, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, कुमार पूर्णिमा पर कई जगह बैंक बंद रहेंगे।
जानिए अक्टूबर में पूरे देश में कब बंद रहेंगे बैंक
02 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती गजटेड छुट्टी
04 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
08 अक्टूबर गुरुवार चेहल्लुम स्थानीय छुट्टी
10 अक्टूबर शनिवार दूसरा शनिवार अवकाश
11 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
17 अक्टूबर शनिवार कटि बिहु/मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही स्थानीय छुट्टी
18 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
23 अक्टूबर शुक्रवार दुर्गा पूजा/महासप्तमी स्थानीय छुट्टी
24 अक्टूबर शनिवार महाअष्टमी/महानवमी स्थानीय छुट्टी
25 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
26 अक्टूबर सोमवार दुर्गा पूजा (विजयादशमी)/ अभिगमन दिवस गजटेड छुट्टी
29 अक्टूबर गुरुवार मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद) स्थानीय छुट्टी
30 अक्टूबर शुक्रवार बारावफात (ईद-ए-मिलाद) गजटेड छुट्टी
31 अक्टूबर शनिवार महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती/कुमार पूर्णिमा स्थानीय छुट्टी
नहीं होगी कैश की समस्या
वहीं देखा गया है बैंकों कि छुट्टियों के दौरान सबसे ज्यादा किल्लत एटीएम से कैश निकालने में होती है। कई जगह बैंक बंद होने की वजह से एटीएम में कैश नहीं पहुंचता और एटीएम खाली हो जाते हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैश रखें या बाकी काम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ही करें। हालांकि, कुछ बैंकों ने मोबाइल एटीएम वैन की सर्विस शुरू की है, जिससे कैश की समस्या को दूर होंगी।
नोट : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications