आप लोगों में से कई ऐसे होंगे, जिनके पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट होंगे. कई बार लोग खुद की पसंद से या फिर कंपनी के बोलने पर अलग-अलग बैंक में खाता खोल देते हैं. लेकिन इसे बड़ी मुसीबत हो सकती है. एक से ज्यादा बैंक अकाउंट होने पर आपको कई चार्ज देने पड़ते हैं या आपका सिबल स्कोर भी खराब हो सकता है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

हम से कई एक से ज्यादा बैंक अकाउंट रखते हैं. लेकिन इससे आपको कई नुकसान हो सकते हैं. आज हम इन्हीं नुकसानों के बारे में बात करेंगे.
ऐसे लग सकते हैं एक्सट्रा चार्ज
अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट है, तो आपको कई चार्जिस देने पड़ सकते हैं. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आपको एक से ज्यादा बैंक अकाउंट होने पर मेंटनेंस फीस (maintaince balance) और सर्विस चार्ज (Service Charge) देना पड़ जाता है. जो आपको भारी पड़ सकता है.
इसके साथ ही आपको बैंक के डेबिट कार्ड (Debit Card) और क्रेडिट कार्ड (Credit Card) को इस्तेमाल करने के लिए भी चार्ज देना पड़ता है. वहीं कई अलग-अलग बैंक अपनी अलग-अलग सुविधाओं के लिए भी चार्ज लगाती है. अगर आपके एक से ज्यादा बैंक अकाउंट नहीं होंगे, तो आप इन चार्जिस से बच सकते हैं.
सैलरी से सेविंग में बदल सकता है अकाउंट
ऐसा कहा जाता है कि अगर आपका किसी बैंक में सैलरी अकाउंट (Salary Account) खोला गया है और तीन महीने तक इसमें कोई भी पैसे नहीं क्रेडिट हुए है. तो आपका ये सैलरी अकाउंट, सेविंग अकाउंट में बदल जाता है. इसके अलावा सेविंग अकाउंट होने पर बैंक के नियम भी बदल जाते हैं.
देश के लगभग हर बैंक में सेविंग अकाउंट और सैलरी अकाउंट को लेकर अलग-अलग नियम बनाए गए हैं. कई बैंक में ये नियम है कि अगर आपका सेविंग अकाउंट है, तो आपको न्यूनतम राशि मेनटेन करनी पड़ेगी. अगर आप ये मेनटेन नहीं कर पाते हैं, तो आपके पेनल्टी देनी पड़ सकती है. जिससे आपके बैंक खाते में मोजूद पैसे खत्म हो सकते हैं.
इसलिए एक से ज्यादा बैंक अकाउंट रखने से बचना चाहिए.
रखना पड़ जाता है मिनिमम बैलेंस
अगर किसी के पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट है, तो सबसे बड़ा झमेला इसमें यही है कि आपको मिनिमम बैलेंस (Minimum Balance) रखना पड़ जाता है. इसलिए जो पैसे आप अपने काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, उसे आपको बैंक में ही रखना पड़ सकता है. इस मिनिमम बैलेंस आपको 4 से 5 फीसदी रिटर्न मिलता है.
अगर आप ये पैसे किसी स्कीम में लगाए तो आपको इसे अच्छा रिटर्न मिल सकता है. वहीं आप कम्पाउंड इंटरेस्ट का फायदा ले सकते हैं.
Cibil score होता है खराब
ऐसा भी कहा जाता है कि अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट है, तो आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है. क्योंकि अगर आप बैंक में न्यूनतम राशि मेनटेन नहीं कर पाएं, तो इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर भी फ्रक पड़ता है. इसलिए अगर आपने एक से ज्यादा बैंक अकाउंट खोला है और वे आपके काम का नहीं है, तो उसे तुरंत बंद करवा दें.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
