नई दिल्ली। घर में सबसे ज्यादा चिंता लोगाें को बच्चों की नौकरी को लेकर होती है। लेकिन अगर पेरेंट्स बच्चों के लिए निवेश की प्लानिंग करें तो उनका कॅरियर शुरू होने से पहले ही वह आराम से करोड़पति हो सकते हैं। इस प्लानिंग से बच्चों के उम्र 25 साल होने तक उनके पास करीब 1 करोड़ रुपये का फंड होगा। पेरेंट्स इस फंड से अपने बच्चों का मनमुताबिक कॅरियर बना सकते हैं। 1400 रुपये से सेविंग की शुरुआत से वित्तीय लक्ष्य आसानी से पाया जा सकता है। हर मां-बाप बच्चों के लिए इस प्लानिंग के हिसाब से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
ये है करोड़पति बनाने वाली प्लानिंग
इस तरह की वित्तीय प्लानिंग बनाना आसान है। इसमें निवेश की शुरुआत 1400 रुपये महीने से शुरू करनी होगी। फिर बाद में इसमें हर साल 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी करनी होगी। इसका मतलब हुआ कि पहले साल 1400 रुपये का निवेश अगले साल बढ़कर 1610 रुपये का हो जाएगा। इसी तरह इस निवेश को आगे बढ़ाते रहना होगा। इस निवेश पर अगर 12 फीसदी का रिटर्न मिले तो 25 साल में यह लगभग 1 करोड़ रुपये हो जाएगा।
कहां करना होगा निवेश
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार लम्बे समय तक अगर निवेश किया जाए तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इतना अच्छा रिटर्न म्युचुअल फंड में आसानी से मिल जाता है। दर्जनों अच्छे म्युचुअल फंड ने लम्बे समय में बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। लम्बे समय में इन म्यूचुअल फंड में निवेश करके आसानी से 12 फीसदी का रिटर्न पाया जा सकता है। अगर इन अच्छे फंड में निवेश किया जाए तो आराम से 12 फीसदी तक का रिटर्न पाया जा सकता है।
कैसे बढ़त है निवेश
आमतौर पर लोगों को लगता है कि छोटा-छोटा निवेश इतना कैसे हो सकता है। लेकिन इसको समझना आसान है। लोगों को लगता है कि निवेश हर माह काफी कम है, लेकिन एक समय आता है जब निवेश होने वाली रकम से ज्यादा रिटर्न से मिलने लगता है। इसके बाद यह फंड तेजी से बढ़ता है। इस प्लानिंग में निवेश पांचवे साल में जहां 1.5 लाख रुपये से थोड़ा ज्यादा होगा, वहीं यह 10वें साल में बढ़कर 5 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगा। इसके बाद 15वें साल में यह निवेश 16 लाख रुपये के ऊपर निकल जाएगा। 20वें साल में यह बढ़कर 42 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगा। और 25 साल में यह निवेश करीब 1 करोड़ रुपये हो जाएगा।
ये है निवेश की योजना
-1400 रुपये से निवेश की शुरुआत करें
-हर साल इसमें 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी करें
-इस पर अगर मिले 12 फीसदी का रिटर्न
-25 साल में तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये का फंड
10 साल में अच्छा रिटर्न देने वाले म्युचुअल फंड
-एसबीआई स्मॉल कैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 18.99 फीसदी का रिटर्न।
-इंवेसको इंडिया मिडकैपरेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 16.36 फीसदी का रिटर्न।
-कोटक इमर्ज एक्टरेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 15.52 फीसदी का रिटर्न।
-डीएसपी मिडकैपरेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 15.44 फीसदी का रिटर्न।
नोट : यह कंपाउंडिड एनुअल ग्रोथ रेट यानी सीएजीआर है, जिसका मतलब होता है कि हर साल मिला रिटर्न। म्यूचुअल फंड के यह आंकड़े 12 फरवरी 2020 तक के अपडेट हैं।
नोट : निवेश सलाह ब्रोकरेज हाउस और मार्केट एक्सपर्ट्स के द्वारा दी गई हैं। कृपया अपने स्तर पर या अपने एक्सपर्ट्स के जरिए किसी भी तरह की सलाह की जांच कर लें। मार्केट में निवेश के अपने जोखिम हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications