नई दिल्ली, अगस्त 12। हम सभी के घरों में महीलाएं घर के काम में उलझी रह जाती हैं। तमाम उलझनों के बीच हाउसवाईफ अपने को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के बारे में सोच ही नहीं पाती। हालांकि, आज का वक्त ऐसा है कि घर से काम करने के तमाम अवसर उपलब्ध हैं। आज के समय में महिलाएं रोज के चंद घंटे निकालकर कुछ काम कमाई करने के लिए भी कर सकती हैं। चलिए आज हम घर की कामकाजी महिलाओं के लिए कुछ काम बताते हैं जो वह घर से आराम से कर सकती हैं और अपने आप को वित्तीय रुप से मजबूत बना सकती हैं।
1. टिफिन सर्विस कर सकती हैं शुरू
देश में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है। शहरो में काम करने वाले लोग दोपहर और रात के भोजन के लिए टीफिन सर्विस का ज्यादा प्रयोग करते हैं। हाउस वाइफ टिफिन सर्विस शुरू करके अच्छी खासी कमाई कर सकती हैं। अगर आप कीसी सोसाइटी या इन्डस्ट्रीयल एरिया के आसपास रहते हैं तो टीफिन सर्विस आपको बहुत अच्छी कमाई करा सकता है। सर्विस अच्छी रही तो लोग जुड़ते जाएंगे और कमाई भी तेजी से बढ़ेगी।
2. ब्यूटी पार्लर की है मांग
आजकल शहरो से लेकर गांवो और कस्बो तक हर जगह ब्यूटी पार्लर का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आपके पास ब्यूटी संबंधित गुड़ है तो घर पर ही ब्यूटी पार्लर शुरू करना एक बेहतर विकल्प है। अगर आप काम नहीं जानती हैं तो किसी निकटम ट्रेनिंग सेंटर या ब्यूटी पार्लर से ही कुछ महीनें में इसे सीखा जा सकता है। त्योहारो और शादियों के समय पार्लर से अच्छी कमाई होती है।
3. कम्प्यूटर कोर्स शुरू करना
अगर आपको कंप्यूटर के टूल और टेक्निक पर अच्छी पकड़ है तो आप लोगों को 2-3 घंटे कंप्यूटर क्लास दे सकती हैं। कंप्यूटक सिखना आज के लिए सबसे जरूरी काम है। यह काम बड़े शहरों के अलावा छोटे शहर और कस्बों में भी किया जा सकता है। कंप्यूटर संबंधित स्कील की बढ़ती मांग को लेकर हर कोई कंप्यूटर सीखना चाहता है।
4. योगा क्लासेस
बीमारियों से दूर रहने के लिए योग करना और सीखना आजकल काफी डिमांड में है। बदलते लाइफस्टाइल और उससे होने वाले नुकसान के चलते लोग अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने लगे हैं। अगर आप योग करना पसंद करती है और आपको योगा की अच्छी जानकारी है तो आप लोगों को योगा क्लास देकर बढ़िया पैसा कमा सकती हैं। योगा सिखाने का काम करने के लिए आपको जरूरी नहीं है कि आप कोई योगा सेंटर ही खोले, ऑनलाईन माध्यम से भी योगा क्लासेज दिया जा सकता है।
5. फ्रीलांसिंग राइटिंग करना
यह जरूरी नहीं है कि किसी दफ्तर में आठ घंटे बैठकर ही नौकरी की जा सकती है। पिछले 2 सालों में घर से काम करने का चलन बढ़ा है। अगर आपमें लिखने पढनें का हुनर है तो घर से ही काम करके पैसा कमाया जा सकता है। आप किसी वेबसाइट, अखबार या कंटेट राइटींग कंपनी के साथ काम करके पैसा कमा सकते हैं। ट्रांसलेशन का भी काम किया जा सकता है।
6. यूट्यूबर
अगर आपको कैमरा फेस करने में कोई दिक्कत नहीं होती हैं, किसी विषय पर आपकी पकड़ अच्छी है तो आज लागातार रोचक विडियों बना कर यूट्यूब पर डाल सकती है। आज के समय में यूट्यूब पैसे कमाने का एक बेहतर जरिया है। आपको निरन्तर काम करना होगा तभी यूट्यूब से पैसे मिलेंगे।
और भी है काम
7. सिलाई सेंटर एंव प्रशिक्षण सेंटर
8. ट्यूशन पढ़ाना
9. ऑनलाइन सर्वे
10. चुड़ी का व्यापार
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications