नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। होंडा ने भी अपने कई मॉडल्स पर बड़े ऐलान किए हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं।
नई दिल्ली, फरवरी 11। नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए अच्छी खबर है। होंडा ने भी अपने कई मॉडल्स पर बड़े ऐलान किए हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं। इसी बीच कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया ने फरवरी 2022 में छूट का ऐलान कर दिया है, कंपनी की सभी मॉडल पर छूट दिया जा रहा है।

कारों पर तगड़े ऑफर्स देने की घोषणा
तो अगर आप होंडा की कोई कार खरीदना चाह रहे हैं तो आप ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, यह ऑफर्स सिर्फ फरवरी महीने के लिए ही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है उनमें जैज, अमेज, होंडा डब्लूआर-वी, होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन और होंडा सिटी फिफ्थ जनरेशन शामिल हैं। इस महीने ग्राहक 30,000 रुपये से अधिक तक की बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं। होंडा सिटी सेडान और सबकॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी होंडा डब्ल्यूआर-वी सहित होंडा की लोकप्रिय कारों की रेंज पर इस महीने 35,596 रुपये तक की कमी है। ऑफ़र केवल फरवरी 2022 के अंत तक ही रहेगा। चलिए आपको ऑफर्स के बारें में बताते है।
होंडा सिटी पर ऑफर
इस कार पर ऑफर की बात करें तो कंपनी 5,000 रुपये और 8,000 रुपये तक के एक्सचेंज लाभ और कॉर्पोरेट छूट के अलावा, होंडा सिटी के कंस्टमर को 10,000 रुपये तक की नकद छूट या 10,500 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज़ मिल सकती है। इसके अतिरिक्त इस कार पर कस्टमर 12,000 रुपये तक का लाभ ले सकते हैं।
होंडा अमेज
नई होंडा अमेज कार की बात करें तो इस पर कॉरपोरेट ग्राहकों के लिए 4,000 रुपये की छूट है और सभी वेरिएंट के लिए 15,000 रुपये के लाभ उपलब्ध हैं। इसके अलावा, मौजूदा होंडा कस्टमर 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और साथ ही 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस हासिल सकते हैं।
होंडा जैज़
10,000 रुपये तक की नकद छूट या 12,158 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज़ के अलावा, होंडा जैज़ 33,158 रुपये तक के लाभ की पेशकश कर सकती है। एक ग्राहक कार एक्सचेंज पर 5,000 रुपये की छूट भी ले सकते हैं जबकि मौजूदा होंडा ग्राहक कार एक्सचेंज पर 7,000 रुपये का बोनस और लॉयल्टी बोनस पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।
होंडा डब्ल्यूआर-वी
होंडा डब्ल्यूआर-वी पर 26,000 रुपये तक की छूट देगी, जिसमें 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं होंडा ग्राहक 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 7,000 रुपये एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त कर सकते हैं।
होंडा सिटी (फोर्थ जनरेशन)
होंडा सिटी 4th जनरेशन कार पर कंपनी की ओर से कुल 20,000 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है। फोर्थ जनरेशन की होंडा सिटी 7,000 रुपये के एक्सचेंज लाभ और मौजूदा होंडा ग्राहक के लिए अतिरिक्त 5,000 रुपये के बोनस के साथ आती है। इसके अलावा कंपनी 8,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।
टाटा टियागो पर दे रहा भारी डिस्काउंट
इस महीने टाटा मोटर्स अपनी टाटा टियागो पर भारी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर्स के तहत ग्राहकों को इस पर कुल 28,000 रुपये तक की भारी बचत हो सकती है। ग्राहकों को इस पर कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस तक दिया जा रहा है। टाटा टियागो मॉडल पर इस महीने 28,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर कंपनी की तरफ से 10000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications