होंडा कार्स इंडिया ने सोमवार को ग्राहकों के लिए ऑनलइन सेल्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच ऑटों कंपनियां ऑनलाइन सेल्स पर ध्यान दे रही हैं।
नई दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया ने सोमवार को ग्राहकों के लिए ऑनलइन सेल्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच ऑटों कंपनियां ऑनलाइन सेल्स पर ध्यान दे रही हैं। इसी कड़ी में अब होंडा कार्स इंडिया भी जुड़ गई है। कंपनी ने अपनी कार की बुकिंग ऑनलाइन करने की शुरुआत की है। इसमें कंपनी ग्राहकों को अपनी पसंद की कार कुछ तय ऑनलाइन प्रोसेस के जरिये बुक करने का ऑफर दे रही है। बता दें, कंपनी अमेज, सिटी, सिविक, सीआर-वी और दूसरे मॉडल की बिक्री करती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, नई जैज और नई डब्ल्यू-आरवी जल्द मार्केट में आएगी।
होंडा ने शुरू किया ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म 'होंडा फ्रॉम होम'
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने कोविड19 लॉकडाउन के बीच ‘होंडा फ्रॉम होम'ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है। इसके जरिए होंडा कार खरीदने के इच्छुक ग्राहक घर बैठे-बैठे ऑनलाइन कंपनी की वेबसाइट के जरिए अपनी पसंदीदा होंडा कार बुक कर सकेंगे और कार की होम डिलीवरी पा सकेंगे। बता दें कि यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों को होंडा के पोर्टफोलियो में से अपनी पसंद की कार चुनने, अपनी सुविधानुसार डीलरशिप चुनने के बाद कार को ऑनलाइन बुक करने की सुविधा देता है। किसी भी स्थान से होंडा फ्रॉम होम प्लेटफॉर्म को 24 घंटे एक्सेस किया जा सकेगा। इस डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म से जल्द ही होंडा कार्स की सभी डीलरशिप जुड़ जाएंगी।
जानिए कैसे ऐसे कर सकते हैं बुक
- https://www.hondacarindia.com/honda-from-home पर जाएं।
- यहां कुछ डिटेल्स नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी डालनी होंगी।
- इन डिटेल्स के वेरिफिकेशन के बाद ग्राहक अपनी पसंद के कार मॉडल, उसके वेरिएंट्स/फ्यूल टाइप, ट्रांसमिशन (एटी/एमटी) और कलर के साथ चुन सकते हैं।
- इसके बाद शहर और वहां मौजूद होंडा डीलरशिप का चुनाव करना होगा और कुछ डिटेल्स शेयर करनी होंगी।
- डिटेल समरी पेज को सत्यापित करने के बाद, ग्राहक को पेमेंट गेटवे पर जाना होगा।
- यहां भुगतान विकल्प का चयन कर ऑनलाइन बुकिंग करें।
- इसके बाद एक बुकिंग कन्फर्मेशन आईडी जनरेट होगी, जिसे एसएमएस या ईमेल के जरिए ग्राहक को भेजा जाएगा।इ
- इसके साथ ही ग्राहक द्वारा चुने गए डीलर को बुकिंग आईडी सहित ग्राहक की डिटेल्स भेजी जाएंगी।
- इसके बाद चुनी गई एचसीआईएल डीलरशिप की ओर से एक बिक्री कार्यकारी आगे की कागजी कार्रवाई और फाइनेंस या भुगतान विकल्प पर चर्चा के लिए ग्राहक से संपर्क करेगा।
- डॉक्युमेंटेंशन और भुगतान संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद होंडा कार ग्राहक के घर पहुंच जाएगी।
घर बैठे बुक कराएं होंडा कार
बता दें होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट व निदेशक, सेल्स और मार्केटिंग राजेश गोयल ने कहा कि होंडा में, अपने ग्राहकों को खरीद का आनंद प्रदान करना हमारे कॉरपोरेट दर्शन का मूल है। हमारी नई पेश की गई ‘होंडा फ्रॉम होम' सुविधा नए उभरते डिजिटल ग्राहकों को आसान और सुरक्षित अनुभव उपलब्ध कराती है। ग्राहक अब आसानी से अपने घर पर आराम से बैठकर होंडा कार को बुक कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म होंडा के कार रिटेल अनुभव को डिजिटल बनाने के प्रयासों का हिस्सा है।
टाटा ने भी ऑनलाइन कार की शुरु की थी सर्विस
इसी तरह टाटा मोटर्स ने ऑनलाइन कार खरीदने के लिए अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर सर्विस शुरू की थी। यहां आप अपनी पसंदीदा कार, एरिया और पसंदीदा डीलर सिलेक्ट करके कार को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके लिए टोकन अमाउंट टियागो फेसलिफ्ट के लिए 5 हजार से शुरू है, जो टाटा हैरियर बीएस6 के लिए 30 हजार तक जाता है।
हुंडई ने भी शुरू की थी सर्विस
वहीं दूसरी ओर इससे पहले हुंडई ने ग्राहकों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए Click to Buy' ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म को पूरे भारत में उपलब्ध करा दिया है। इसमें 500 हुंडई डीलरशिप्स शामिल हैं। इसके जरिए ग्राहक घर बैठे ऑनलाइन हुंडई की कार ऑर्डर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications