नई दिल्ली, अगस्त 17। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुद्रास्फीति के प्रभावो से निपटने के उद्देश्य से एक बार फिर रेपो दरो में 50 आधार अंक (बीपीएस) की बढ़ोत्तरी की है। रेपो दर में तिसरी वृद्धि की के बाद अब रेपो 5.40 प्रतिशत हो गया है। महामारी शुरू होने से पहले भी रेपो दर 5.40 प्रतिशत ही था। आरबीआई के इस फैसले के बाद होम लोन, ईएमआई आदि महंगे हो जाएंगे।
कर्जदारों को क्या करना चाहिए
आमतौर पर, बैंक समान मासिक किस्त (ईएमआई) बढ़ाने के बजाय, दरों में वृद्धि होने पर ऋण अवधि का विस्तार करने का विकल्प चुनते हैं। जानकारो के अनुसार ग्राहको को ईएमआई की अवधि नहीं बढ़ानी चाहिए नहीं तो ब्याज ज्यादा देना होगा। अवधि बढ़ाने के बजाय ईएमआई की राशि को बढ़ाना चाहिए। इस तरह के भारी ब्याज बोझ से बचना ही अधिकांश लोगों को पूर्व भुगतान की ओर ले जाता है। अगर पैसो कि व्यवस्था हो जाए तो लोन पगले ही चुका दें।
फॉलो करना होगा कुछ टिप्स
आपके होम लोन के बोझ को कम करने के लिए हम कुछ रणनीतियां बता रहें हैं। निचे दिए गए सभी उदाहरण 25 साल के कार्यकाल के साथ 50 लाख रुपये के होम लोन और 8.05 प्रतिशत की ब्याज दर (ईएमआई 38,757 रुपये) के बेसिस पर बताएं गए हैं।
हर साल अपनी ईएमआई 5-10 प्रतिशत बढ़ाएं
व्यवस्थित, नियमित पूर्व भुगतान आपके होम लोन की बकाया राशि को कम करने में काफी मदद करता है। जिस तरह आपका वेतन सालाना आधार पर बढ़ता है। उसी के तर्ज पर हर साल ईएमआई बढ़ाने पर विचार करें। मामले के जानकार कहते हैं कि लोगों को अपनी ईएमआई को हर साल कम से कम पांच प्रतिशत बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका 25 साल का होम लोन सिर्फ 14 साल में भर दिया जाएगा। ब्याज की लागत भी बहुत कम हो जाएगी।
हर महीने चुकाएं 10 फीसदी ज्यादा ईएमआई
अधिक बचत उत्पन्न करने के लिए अपने मासिक खर्चों का पुनर्गठन करना होगा। अगर आपका ईएमआई 38,757 रुपये की है तो, इसमें 10 प्रतिशत (3,875 रुपये) जोड़ें और ऋण अवधि के दौरान 42,632 रुपये की मासिक ईएमआई का भुगतान करें। इससे आपको ब्याज भुगतान पर 18 लाख रुपये की बचत करने और 20वें वर्ष तक अपने ऋण को खत्म करने में मदद मिलेगी।
एकमुश्त पूर्व भुगतान करें
अगर ईएमआई बढ़ाने के लिए अपने मासिक बजट में फेरबदल करना मुश्किल लगता है, तो वार्षिक बोनस में का लाभ भी उठा सकते हैं। अगर आप हर साल 1 लाख रुपये का प्री-पेमेंट कर सकते हैं, तो आप ब्याज आउटगो को 27 लाख रुपये कम कर सकते हैं और 16वें साल में लोन चुका सकते हैं। एक उच्च पूर्व भुगतान राशि का स्वाभाविक रूप से कुल देय ब्याज में अधिक कमी का मतलब होगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications