नयी दिल्ली। घर खरीदना एक महत्वपूर्ण निर्णय है क्योंकि यह आपका एक बड़ा निवेश होता है। होम लोन का विकल्प चुनना आसान नहीं है क्योंकि आपके पास बहुत सारे विकल्प होते हैं और बाजार में आपको सभी मौजूदा विकल्पों में से सबसे बेहतर चुनना होता है। होम लोन के लिए ये सही भी है कि आप उललब्ध सभी ऑफर की तुलना करें और उनमें से अपने लिए बेस्ट चुनें। पहले होम लोन के लिए बेस्ट डील ढूंढने के लिए आपको विभिन्न बैंकों के चक्कर काटने पड़ते थे, मगर अब आप ऑनलाइन बैठे-बैठे ब्याज दर और ऑफर चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं अब आपके पास होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का भी विकल्प है। होम लोन देने वाले बैंक या हाउसिंग फाइनेंसिंग कंपनियां अपनी वेबसाइट या ऐप के माध्यम से होम लोन के लिए आवेदन करने की सुविधा देती हैं। मगर अब भी लोग होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से हिचकिचाते हैं और वे कर्जदाता के ऑफिस जाकर ही आवेदन करने को तरजीह देते हैं। होम लोन आवेदन करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन में से कौन सा ऑप्शन बेहतर है यहां हम आपको बताएंगे।
ऑफलाइन में लगता है अधिक समय
होम लोन के लिए आवेदन से पहले आपके लिए योग्यता जांचना जरूरी है। ऑनलाइन होम लोन एप्लिकेशन मोड में आप होम लोन देने वाले बैंक या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर योग्यता कैलकुलेटर जैसे आसान टूल का उपयोग करके अपने लिए पात्र लोन राशि का पता लगा सकते हैं। ये उपकरण आपके लोन पात्रता का पता लगाने का आसान और तेज़ तरीका है। दूसरी तर ऑफ़लाइन रूट में आपको कर्जदाता के ऑफिस जाना पड़ता है। यह जानने के लिए कि क्या आप लोन के लिए पात्र हैं आपको किसी लोन अधिकारी से बातचीत करनी होती है। ऑनलाइन होम लोन एप्लिकेशन रूट की तुलना में ऑफलाइन में अधिक समय लगता है।
ऑनलाइन : डॉक्यूमेंटेशन प्रोसेस है आसान
जब आप होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो लोन आवेदन पत्र, पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण जैसे जरूरी दस्तावेजों को आपको अपलोड करना होता है। होम लोन प्रदाता उन दस्तावेजों की लिस्ट को विस्तार से आपके सामने रखते हैं जिन्हें जमा करना जरूरी होता है। वेबसाइट पर लोन आवेदन शुल्क का भी उल्लेख किया जाता है। ऑफ़लाइन रूट में आपको इन दस्तावेज़ों को कर्जदाता के ऑफिस में फिजिकली लेकर जाना पड़ता है, जिसका मतलब है कि आने-जाने के दौरान आपके जरूरी दस्तावेज खोने का डर बना रहता है।
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन करना आसान और निश्चित रूप से अधिक सुविधाजनक है। आप आसानी से वेबसाइट पर पंजीकरण करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं। आप अपना भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं। ऑफ़लाइन मार्ग थोड़ा थकाऊ है और आपको बार-बार कर्जदाता के ऑफिस जाना पड़ेगा या उसके प्रतिनिधि को घर बुलाना होगा। आपको लोन आवेदन फॉर्म की फिजिकल कॉपी भरनी होगी, अपने दस्तावेजों की फिजिकल प्रतियां देनी होंगी और चेक के माध्यम से लोन प्रोसेसिंग आवेदन का भुगतान करना होगा। यह निश्चित रूप से ऑनलाइन मोड की तुलना में अधिक थकाने वाला काम है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
