देशभर में आज धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली के दिन कई बार ऐसा देखा गया है कि होली खेलते वक्त लोगों को अपनी जेब में रखे नोटों का ध्यान नहीं रहता, जिस कारण नोटों पर रंग लग जाते हैं
नई दिल्ली, मार्च 18। देशभर में आज धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली के दिन कई बार ऐसा देखा गया है कि होली खेलते वक्त लोगों को अपनी जेब में रखे नोटों का ध्यान नहीं रहता, जिस कारण नोटों पर रंग लग जाते हैं या फिर गंदे हो जाते हैं। जिसके बाद रंग लगे नोटों को तो कुछ दुकानदार भी लेने से इनकार कर देते हैं। अगर वो नोट बाजार में नहीं चल रहे हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बिल्कुल मुफ्त में खराब नोटों को बदलने के लिए तरीके बताने जा रहे हैं। हम आपको आरबीआई से जुड़े नियमों की जानकारी दे रहे है। आरबीआई के बैंक नोट बदलने से जुड़े नियमों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें इससे जुड़ी सभी बातों का जिक्र है।

रंगे हुए नोट का क्या होगा
भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, कोई भी बैंक रंग लगे नोटों को लेने से मना नहीं कर सकता है. लेकिन, आरबीआई ने इसके साथ सलाह देते हुए कहा कि कोई भी नोटों को गंदा न करें। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का कहना है कि देश के सभी बैंकों को पुराने फटे, मुड़े नोट लेने होंगे बशर्ते वह नकली न हों। इसलिए आप आसानी से अपने पास वाले बैंक ब्रांच में जाकर नोट बदलाव सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। इसके साथ ही इसके लिए उस बैंक का ग्राहक होना भी जरूरी नहीं।
आरबीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ऐसे नोट जो बहुत ही खस्ताहाल हों या बुरी तरह से जल गए हों, टुकड़े - टुकड़े हो गए हों। अगर कोई नोट आपस में बुरी तरह से चिपक गए हों, और इस वजह से वे अब सामान्यतया उठाने-रखने लायक न रह गए हों तो बैंक शाखाओं को ऐसे नोटों को नहीं बदलना चाहिए। ऐसे नोटों को बदलने के लिए लेने के बजाए ये सलाह दी जाये कि वह इन नोटों को संबंधित निर्गम कार्यालय में प्रस्तुत करे, जहां पर इनका अधिनिर्णयन एक विशेष प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाएगा।
नहीं बदले जाएंगे ऐसे नोट
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपका नोट नकली नहीं है तो उसे जरूर बदला जा सकता है।
- पुराने, फटे और नोट आसानी से बदले जा सकते हैं। इसके लिए आपसे कोई शुल्क नहीं वसूला जाता है।
- लेकिन जले हुए या बहुत बुरी टुकड़े हो चुके नोट को नहीं बदला जाएगा।
- अगर बैंक अधिकारी को लगा कि आपने जानबूझकर नोट फाड़ा या काटा है तो वे आपके नोट को बदलने से इंकार कर सकता है।
फटे हुए नोट के कितने पैसे वापस मिलेंगे
ये इस बात पर निर्भर करता है कि नोट कितने का है और कितना फटा हुआ है। मान लीजिए 2000 रुपये के नोट का 88 वर्ग सेंटीमीटर (सीएम) होने पर पूरा पैसा मिलेगा। लेकिन 44 वर्ग सीएम पर आधा ही मूल्य मिलेगा। इसी तरह 200 रुपये फटे नोट में 78 वर्ग सीएम हिस्सा देने पर पूरा पैसा मिलेगा, मगर 39 वर्ग सीएम पर आधा पैसा मिलेगा।
तीन तरह के नोटों को आसानी से बदला जा सकता
- आरबीआई के नियमों के मुताबिक इन तीन तरह के नोटों को बदला जा सकता है।
- पहले वह जिसका धुलाई, रंग लगना, या कई लोगों के बीच घूमने की वजह से रंग उड़ गया।
- दूसरे वह जो फट गए हैं और उनके टुकड़े मौजूद हैं।
- तीसरे वह जो मिस मैच वाले हैं।
- मतलब दो अलग-अलग टुकड़े जोड़कर गलत प्रिंट वाला नोट बन गया है।
- बहुत ही बुरी स्थिति वाले नोट, जिनका नंबर पढ़ा जाना संभव न हो उसे बैंक बदलने से मना भी कर सकता है।
- अगर आपके पास मौजूद नोट मटमैला हो गया है या फिर फट गया है, लेकिन उस पर सभी जरूरी जानकारी नजर आ रही है, तो बैंक ऐसे नोट को बदलने से इनकार नहीं कर सकते।
- सर्कुलर के मुताबिक बैंकों को ऐसे भी नोट बदलने होंगे, जो दो हिस्सों में फट गए हैं, लेकिन नोटों पर जरूरी जानकारी मौजूद है। बैंकों को उन नोटों को भी स्वीकार करना होगा, जो चिपकाए गए हों।
नहीं बदलें जा सकते ऐसे नोट
इन सब के बाद भी कुछ स्थितियों में नोटों को बदला नहीं जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, बुरी तरह जले हुए, टुकड़े-टुकड़े होने की स्थिति में नोटों को नहीं बदला जा सकता। इस तरह के नोटों को आरबीआई के इश्यू ऑफिस में ही जा सकता। साथ ही जिन नोटों पर नारे या राजनैतिक संदेश लिखे हों, उन्हें भी बतौर मुद्रा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। बता दें कि यदि बैंक अधिकारी को लगता है कि आपने जानबूझ कर नोट को फाड़ा या काटा है, तो वह आपकी मुद्रा बदलने से इनकार कर सकता है।
थिनर से भी हटेगा नोटों पर से होली का रंग
घरेलू उपाय भी जान लें कि नोटों पर लगे होली के रंगों को कैसे हटाएं। इसके लिए आप थिनर के माध्यम से नोटों पर लगे रंगों को हटा सकते हैं। ये बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगा। एक कटोरी में थिनर ले लें और इसके बाद नोट में जहां कलर लगा हो वो हिस्सा थिनर में डाल दें। थोड़ी देर बाद रंग निकलने लगेगा। आप नोट पर थिनर छिड़क कर भी कलर हटा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications