नई दिल्ली, फरवरी 26। जब बाइक में फ्यूल एफिशिएंसी (कम फ्यूल में ज्यादा सफर) और विश्वसनीयता की बात आती है, तो हीरो मोटोकॉर्प एक ऐसा नाम है जो सबसे ऊपर सामने आता है। इस ब्रांड की कम्यूटर बाइक, स्प्लेंडर, ने बाजार में एक क्रांति ला दी और माइलेज में नया स्टैंडर्ड बनाया। वैसे तो हीरो के कलेक्शन के ज़्यादातर मॉडल्स अच्छा माइलेज देते हैं, पर हम इस लेख में हीरो की टॉप 5 बाइक्स पर नज़र डालेंगे। इन बाइकों की कीमत भी कम है।
हीरो सुपर स्प्लेंडर
स्प्लेंडर का लेटेस्ट अवतार, सुपर स्प्लेंडर बीएस6, 124.7 सीसी इंजन द्वारा संचालित है जो अधिकतम 10.8 पीएस और 10.6 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। यह 125 सीसी बाइक सेगमेंट में 80 किमी तक का माइलेज देती है। इसकी माइलेज एआरएआई द्वारा प्रमाणित है। ये बेस्ट फ्यूल इकोनॉमिक्स में से एक ऑफर करती है। सुपर स्प्लेंडर को हीरो के आई3एस इंजन स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम के साथ जोड़ा गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 73696 रुपये है। आप माइलेज पावर हाउस वाली इस हीरो बाइक को आसानी से फाइनेंस भी करा सकते हैं।
हीरो एचएफ डीलक्स
बीएस6 इंजन वाली हीरो एचएफ डीलक्स आपको दुनिया की बेस्ट फ्यूल एफिशिएंसी देती है। ये किफायती कीमत पर उपलब्ध है। कम्यूटर सेगमेंट में सबसे सफल मोटरसाइकिलों में से एक, एचएफ डीलक्स 83 किमी/लीटर के माइलेज का दावा करती है। इस स्टाइलिश मॉडल में फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है और यह छह वेरिएंट और छह रोमांचक कलर में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 52037 रु है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस
स्प्लेंडर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कम्यूटर बाइक है। कम मैंटेनेंस वाली यह हीरो बाइक 97.2 सीसी इंजन द्वारा संचालित है जो 8 पीएस और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ये बाइक वर्तमान में तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। इनमें एलॉय व्हील के साथ किक, अलॉय व्हील के साथ सेल्फ स्टार्ट और अलॉय और आई3एस के साथ सेल्फ स्टार्ट शामिल है। हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक 80.6 किमी/लीटर के शानदार माइलेज का दावा करती है। इसकी कीमत 63864 रुपये से शुरू होती है।
हीरो पैशन प्रो बीएस6
जब हीरो बाइक के माइलेज की बात आती है, तो बाजार के सबसे पसंदीदा मॉडलों में से एक हीरो पैशन प्रो बीएस6 है। लगभग 70 किमी/लीटर की माइलेज का दावा करते हुए ये मॉडल 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा, हीरो पैशन प्रो में अब एक रोमांचक फीचर, 'ऑटो सेल' है, जो आपको ट्रैफ़िक को ज़ूम करने की सुविधा देता है। 110 सीसी सेगमेंट में यह भरोसेमंद टू-व्हीलर एक युवा, स्पोर्टियर स्टाइल को स्पोर्ट करती है, जो शार्प रियर-एंड डिज़ाइन के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत 69698 रु है।
हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट
हीरो स्प्लेंडर का दमदार आईस्मार्ट अवतार 75 किमी/लीटर की शानदार माइलेज के साथ एक बेहतरीन नॉडल है। बीएस 6 वाली इस बाइक में 113.2 सीसी का इंजन 10 फीसदी अधिक टॉर्क और 88 फीसदी कम एनओएक्स कार्बन जनरेट करता है। 120 मिमी के फ्रंट ट्रैवल सस्पेंशन के साथ आईस्मार्ट बिल्कुल नए डायमंड फ्रेम और डुअल-टोन एक्सटीरियर शेड के साथ शानदार दिखती है। इसकी शुरुआती कीमत 69221 रु है। बजट से लेकर खूबसूरत डिजाइन तक हीरो हर बाइक प्रेमी के लिए कुछ न कुछ पेश करती है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
