एसी खरीदने वालों के लिए बहुत ही अच्छी है। क्योंकि अगर कीमत ज्यादा होने की वजह से आप एसी नहीं खरीद पा रहे है। तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब कंपनी सस्ते में एसी खरीदने का मौका दे रही है।
नई दिल्ली: एसी खरीदने वालों के लिए बहुत ही अच्छी है। क्योंकि अगर कीमत ज्यादा होने की वजह से आप एसी नहीं खरीद पा रहे है। तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब कंपनी सस्ते में एसी खरीदने का मौका दे रही है। वहीं अगर आप दिल्ली में रहते हैं और नया एयर कंडिशनर (एसी) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छा ऑफर है।

दरअसल दिल्ली में बिजली डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली कंपनी बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) ने अपने कस्टमर्स के लिए एयर कंडीशनर (एसी) और पंखे बदलने की स्कीम शुरू की है। इसके तहत कस्टमर्स शानदार डिस्काउंट के साथ पुराने पंखों और एयर कंडीशनर को बिजली बचाने वाले उपकरण से बदल सकते हैं।
एसी पर ग्राहकों को मिलेगा 64 प्रतिशत तक की छूट
जानकारी के मुताबिक, बीएसईएस प्रवक्ता ने कहा कि बीवाईपीएल और बीआरपीएल सुरक्षित और टिकाऊ प्रौद्योगिकी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देकर बिजली की बचत करने वाले प्रॉडक्ट को प्रोत्साहन दे रही हैं। इस स्कीम के तहत दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और मध्य दिल्ली के कस्टमर अपनी पुरानी एसी को नए बिजली की बचत करने वाले पांच स्टार रेटिंग एयर कंडीशनर से बदल सकते हैं। इस पर उन्हें 64 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
पंखा बदलने की भी योजना शुरू की
बीआरपीएल ने पंखा बदलने की भी स्कीम शुरू की है। इसके तहत कस्टमर्स पुराने पंखों को कम बिजली खपत वाले पंखे से बदल सकते हैं। इसमें ग्राहकों को 67 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। बीवाईपीएल भी पूर्वी और मध्य दिल्ली के कस्टमर्स के लिये इस प्रकार की स्कीम शुरू कर सकती है। कस्टमर बिजली डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर या वेबसाइट पर जाकर स्कीम का फयदा उठा सकते हैं।
दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ्री
वहीं एक प्रवक्ता के मुताबिक, कस्टमर्स बिजली की बचत करने वाले पांच स्टार रेटिंग एयर कंडीशनर के जरिये सालाना 1,000 यूनिट तक की बिजली बचत कर सकते हैं। यह बचत एसी मॉडल और उसके प्रकार पर निर्भर करेगी। उसने कहा कि एक कस्टमर तीन एसी और पंखे बदल सकते हैं। यह स्कीम लिमिटेड पीरियड के लिए है। फिलहाल दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ्री है। उसके बाद 400 यूनिट तक कुल बिल पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी सरकार देती है। इसके अगले स्लैब में हालांकि अलग-अलग दरें है।
पुराने एसी का एक्सचेंज करके नया एसी खरीदें
- बीएसईएस का कहना है कि इस स्कीम का लाभ उठाकर उपभोक्ता बिजली के बिल पर सालभर में अधिकतम 7500 रुपए की बचत कर सकेंगे।
- इस स्कीम के तहत 10,000 एसी की बिक्री की जाएगी और पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर इसे शुरू किया गया है।
- स्कीम के तहत एलजी, गोदरेज और वोल्टास जैसी नामी एसी कंपनियों के एसी बेचे जा रहे हैं, दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली के उपभोक्ता एक बिजली के बिल पर अधिकतम 3 एसी खरीद सकते हैं।
स्कीम का फायदा उठाने के लिए इस नंबर पर करें संपर्क
बता दें कि जो उपभोक्ता इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं वह बीएसईएस राजधानी (बीआरपीएल) के हेल्पलाइन नंबर 19123/39999707 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर अपने संबधित डिविजन जाकर अपना नाम और बिजली के बिल का सीए नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं। वहीं नाम रजिस्टर होने के बाद एसी कंपनी अपने आप उपभोक्ता से संपर्क करेगी और एसी को लगाने के लिए आगे की कार्यवाही करेगी। बीएसईएस के मुताबिक इस स्कीम के पीछे उनका मकसद ऊर्जा की बचत करना है, स्कीम के तहत 5-स्टार एसी दिया जाएगा जो कम बिजली की खपत करता है, उपभोक्ता नए एसी की मदद से सालभर में 7500 रुपए तक की बचत कर सकेंगे और 3 सीजन में उनके एसी की कीमत निकल जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications