तेज इंटरनेट के साथ ज्यादा डाटा की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कई कंपनियों ने अपने नए ब्रॉडबैंड प्लान का ऐलान किया है। टेलिकॉम कंपनियां कम कीमत में ही ब्रॉडबैंड प्लान्स में डेटा और वॉइस कॉल जैसी बेसिक सुविधा भी देत
नई दिल्ली, अप्रैल 21। तेज इंटरनेट के साथ ज्यादा डाटा की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कई कंपनियों ने अपने नए ब्रॉडबैंड प्लान का ऐलान किया है। टेलिकॉम कंपनियां कम कीमत में ही ब्रॉडबैंड प्लान्स में डेटा और वॉइस कॉल जैसी बेसिक सुविधा भी देती है। बाजार में कई प्लान है जो हाई-स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान उपलब्ध कराते हैं। इसी कारण ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। वहीं यूजर्स भी कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट ऑफर की तलाश करते है। तो चलिए हम आपको 5 बेहतरीन ब्रॉडबैंड प्लान एयरटेल, जियो, बीएसएनएल, टाटा स्काई और Excitel सर्विस प्रोवाइडर्स के बेस्ट बेनिफिट वाले सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान्स के बारे में बता दें। जिसमें आपको 100 mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है।

एयरटेल 799 प्लान
एयरटेल एक्सस्ट्रीम का ये प्लान 799 रुपये में आपको 100 mbps की स्पीड और अनलिमिटेड इंटरनेट देता है। इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। बता दें कि इस प्लान में आप विंक म्यूजिक, एयरटेल एक्सस्ट्रीम और Shaw Academy को एक्सेस भी कर सकते हैं।
बीएसएनएल भारत फाइबर 799 प्लान
बीएसएनएल भारत फाइबर के ब्रॉडबैंड प्लान 799 रुपये में 100 mbps की स्पीड और 3300 GB या 3.3 TB का डेटा मिलता है। लिमिट खत्म हो जाने पर इंटरनेट स्पीड घटकर 2 Mbps तक हो जाती है।
बीएसएनएल प्रीमियम फाइबर 999 रुपये का प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 200Mbps स्पीड के साथ 3.3 टीबी डाटा दिया जाएगा। FUP लिमिट खत्म होने के बाद यह स्पीड 2Mbps रह जाएगी। इस प्लान के साथ भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ डिज्नी + हॉटस्टार की फ्री मेंबरशिप भी दे रही है।
जियो फाइबर 699 ब्रॉडबैंड प्लान
बात करें अगर जियो फाइबर की तो ये प्लान 699 रुपये में आपको 100 mbps की स्पीड और अनलिमिटेड इंटरनेट देता है। जियो फाइबर का 6 महीने का प्लान 4194 रुपये में और एक साल का प्लान 8388 रुपये में आता है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा मिलती है। 699 वाले इस प्लान में किसी भी ओटीटी सेवा की सुविधा नहीं मिलती।
एक्सिटेल 699 ब्रॉडबैंड प्लान
एक्सिटेल का ये ब्रॉडबैंड प्लान 699 रुपये में 100 mbps की स्पीड और अनलिमिटेड इंटरनेट देता है। एक्सिटेल का सालाना प्लान 4,799 रुपये में आता है, जिसमें आपको प्रतिमाह सिर्फ 399 रुपये देने होंगे।
टाटा स्काई 950 ब्रॉडबैंड प्लान
टाटा स्काई के 950 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 100 mbps की स्पीड और अनलिमिटेड इंटरनेट की सेवा मिलती है। इसका 3 महीने का प्लान 2,400 रुपये, 6 महीने का प्लान 4,500 रुपये और 1 साल का प्लान 8,400 रुपये में आता है। इन तीनों प्लान में 100 mbps की स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलता है। टाटा स्काई के ये प्लान्स मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध हैं।
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, टाटा स्काई ग्राहकों से वाई-फाई राउटर के लिए अतिरिक्त चार्ज नहीं करती और इंस्टॉलेशन भी फ्री है। जियोफाइबर प्लान्स की तरह ये प्लान्स भी मंथली केवल 3,300GB डेटा ऑफर करते हैं, डेटा लिमिट समाप्त होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम कर दी जाएगी। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि प्लान्स डेटा रोलओवर की सुविधा के साथ आते हैं।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications