कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश भर में लॉकडाउन लागू किया गया है। इसका सीधा असर वाहनों की बिक्री पर देखने को मिला है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश भर में लॉकडाउन लागू किया गया है। इसका सीधा असर वाहनों की बिक्री पर देखने को मिला है। भारतीय ऑटो कंपनियां करीब दो महीने उत्पादन में रुकावट आने के बाद अब मैन्युफैक्चरिंग दोबारा शुरू कर रही हैं। बीते महीनों में कंपनियों ने एक भी यात्री वाहनों की बिक्री नहीं की है। ऐसे में अब जब लॉकडाउन में ढील मिली है और डीलरशिप धीरे-धीरे खुलने लगे हैं तो वाहन कंपनियां अपने ग्राहकों को ढ़ेर सारे ऑफर्स दे रहे हैं। नई लॉकडाउन गाइडलाइंस में रियायतें देने और कंपनियों को कार बनाने की मंजूरी मिलने के साथ डीलर खरीदारों के बीच एक सकारात्मक माहौल बनाना चाहते हैं। इसलिए वे डिस्काउंट लेकर आए हैं।
कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
महिंद्रा के डीलर मई में अपनी ज्यादातर गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट पेश कर रहे हैं जिसके तहत कैश बेनेफिट्स और एक्सचेंज ऑफर मौजूद हैं। इस समय महिंद्रा XUV500 को खरीदने पर आपको महिंद्रा डीलर्स से सबसे कम कैश बेनेफिट्स का लाभ मिलेगा। डीलर 55,000 रुपये के कैश बेनेफिट के साथ मौजूदा कार के लिए अतिरिक्त 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रहे हैं। जबकि महिन्द्रा स्कॉर्पियो और KUV100 दोनों पर 65,000 रुपये का कैश बेनेफिट और क्रमश: 35,000 रुपये और 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
महिन्द्रा की इस कार पर सबसे भारी डिस्काउंट
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़्ज़ा और हुंडई वेन्यू की प्रतिद्वंद्वी महिन्द्रा XUV300 को 70,000 रुपये के बड़े कैशबैक और 45,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ खरीदा जा सकता है। महिंद्रा डीलर सबसे बड़ा डिस्काउंट इस महीने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी अल्टुरस पर दे रहे हैं। कैशबैक ऑफर्स के तौर पर कुछ डीलरशिप 2.5 लाख रुपये तक पेश कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त व्यक्ति अल्टुरस पर 50,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकता है जो इस गाड़ी पर मौजूद कुल डिस्काउंट को 3 लाख रुपये तक ला देता है। महिन्द्रा डीलरशिप के ऑफर्स इस महीने के आखिर तक उपलब्ध रह सकते हैं। महिंद्रा ने हाल ही में अपना ऑनलाइन कार खरीदने और सर्विस प्लेटफॉर्म पेश किया था जिससे ग्राहक को अपने घर बैठकर खरीदने, मरम्मत और सर्विस का विस्तृत अनुभव मिलता है। महिंद्रा द्वारा पहले किए गए एलानों के मुताबिक ये डिस्काउंट उसके खुद के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी ऑफर किए जाएंगे।
बिना पैसे दिए खरीदें महिंद्रा की कार, अगले साल से दें ईएमआई
महिंद्रा भी अपने ग्राहकों के लिए खास फाइनेंस स्कीम लेकर आया है, जिसके तहत इस समय गाड़ी खरीदने पर आपको अगले साल 2021 से कार की मासिक किश्त (ईएमआई) देनी होगी। बता दें कि महिंद्रा ने एक नई फाइनेंस स्कीम ‘Own Now, Pay In 2021' लांच की है। इस स्कीम के तहत ग्राहकों के वाहन खरीदने की सुविधा को और भी बेहतर बनाया जाएगा, ताकि इस कठिन परिस्थिति में भी लोग वाहन खरीद सकें। कंपनी अपने वाहनों की खरीद पर मासिक किश्त से लेकर वाहन फाइनेंस तक के कई अलग अलग ऑफर्स दे रही है। जानकारी दें कि कंपनी ने कोरोना वरियर्स के लिए खास स्कीम की पेशकस की है। डॉक्टर्स, पुलिसकर्मी और अन्य एसेंसियल सर्विस प्रोवाइडर्स (ईएसपीएस) को अतिरिक्त छूट दिए जा रहे हैं। कंपनी डॉक्टर्स को महज 50 प्रतिशत की प्रोसेसिंग फीस के साथ बाय नॉउ पे लेटर सर्विस भी दे रही है। इसके अलावा कंपनी एक अन्य स्कीम के तहत वाहनों की खरीद पर 90 दिन के बाद ईएमआई जमा करने की भी सुविधा दे रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications