नई दिल्ली, जून 23। युवा अक्सर यह सोचकर स्वास्थ्य बीमा खरीदने का मन नही बनाते हैं कि उनके बीमार पड़ने की संभावना शून्य या बहुत कम है। युवाओं में यह सोंच रहती है कि प्रीमियम का भुगतान करने में पैसा बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है। हालांकि, स्वास्थ्य बीमा सेक्टर के लिए बीमा पूल में युवाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बीमार पड़ने की कम संभावना के साथ उनकी भागीदारी से बीमा पूल में स्थिरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य बीमा विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए वित्तीय नियोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है क्योंकि भारत की जनसंख्या में से 50 प्रतिशत से अधिक की अबादी 25 वर्ष से कम और 65 प्रतिशत से अधिक की आबादी 35 वर्ष की आयु से कम के लोगों की है। असंतुलित आहार और अनियमित नीद्रा के कारण युवाओं में जीवनशैली संबंधी बीमारियां हो रही हैं। इसके अलावा, लंबे समय तक काम करने के कारण न केवल उनके मानसिक स्वास्थ्य बल्कि उनके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए स्वास्थ बीमा लेना युवाओं के लिए आवश्यक है।
स्वास्थ बीमा खरिदनें के पांच फायदे
कम उम्र में कम प्रीमियम
स्वास्थ्य बीमा योजना में कम उम्र में निवेश करना एक उचित कदम होगा क्योंकि कम उम्र में हेल्थ समस्याओं की संभावना कम होती है। इसलिए स्वास्थ्य कवर प्रीमियम भी कम होता है। युवा अवस्था में कम दाम में अधिक समय अवधि का कवर मिलता जो युवाओं को स्वास्थ सुरक्षा प्रदान करता है।
वेटिंग पीरियड
यह वह समयावधि है जब आपको पहले से मौजूद कुछ बीमारियों, सर्जरी और विशेष उपचारों के लिए स्वास्थ्य संबंधी दावे करने की अनुमति नहीं होती है। यदि कोई व्यक्ति कम उम्र में स्वास्थ्य बीमा खरीदने का निर्णय लेता है। तो वह इस तरह की प्रतीक्षा अवधियों से प्रभावित नहीं होगा।
जीवन के लिए एक स्वास्थ्य सुरक्षा
जीवन के हर पल अनेकों ऐसी चिजें है जो व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करती है। ठीक उसी तरह स्वास्थ बीमा हमें स्वास्थ संबंधित अनिश्चितताओं से सुरक्षा देता है। हालांकि कम उम्र में स्वास्थ्य आपात स्थिति कम हो सकती है फिर हर किसी को आने वाली अनजान मुसीबतों के लिए तैयार रहना चाहिए। कोरोना महामारी ने हमें यह सीख दिया की स्वास्थ संबंधित परेशानियां कभी भी और किसी को भी हो सकती है।
स्वास्थ्य कवर की अवधि
स्वास्थ्य बीमा योजना खरीदते समय हमेशा एक आयु मानदंड होता है। 40-50 साल की उम्र में स्वास्थ्य बीमा खरीदने वालों की तुलना में कम उम्र में स्वास्थ्य बीमा खरीदना व्यक्ति को लंबी अवधि के लिए सुरक्षा करता है। बीमा कंपनीया अधिक उम्र के लोगों का बीमा आवेदन खारिज भी कर सकती है लेकिन युवाओं के साथ एसा नही है।
जीवन में वित्तीय स्थिरता लाता है
स्वास्थ्य बीमा खरीदने का एक प्रमुख लाभ यह है कि यह बीमित व्यक्ति के जीवन को वित्तीय स्थिरता प्रदान करता है। प्रीमियम की एक छोटी राशि का भुगतान करके आप अप्रत्याशित चिकित्सा खर्चों से उत्पन्न होने वाली वित्तीय अनियमितताओं से खुद को बचा सकते ह
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
