एचडीएफसी बैंक ने गुरुवार को डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए मायऐप्स नाम से एक एप लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने गुरुवार को डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए मायऐप्स नाम से एक एप लॉन्च किया है। मायऐप्स को कस्टमाइज़ करके कई प्रोडक्ट्स को एक साथ रखा गया है जिसके माध्यम से अर्बन लोकल बॉडीज़, हाउसिंग सोसायटी, लोकल क्लब या धार्मिक संगठनों को फायदा पहुंचेगा। फिलहाल बैंक इस ऐप में चार तरह की ऐप्लीकेशन प्रदान कर रहा है। ये हैं- मायसोसायटी, मायप्रेयर, मायक्लब और मायसिटी। एकदम नई पहल में एचडीएफसी बैंक ऑर्गेनाइजेशन्स की मदद कर रहा है कि वे अपना इकोसिस्टम माईऐप्स के जरिए डिजिटाइज कर सकें।
ऐप के जरिए मासिक बिल या फीस का भुगतान करना आसान
एचडीएफसी बैंक ने बताया कि इस माय ऐप्स की मदद से संस्थान को अपनी ब्रैंडिंग और कंटेंट को कस्टमाइज करने में मदद मिलेगी। खास बात है कि यह ऐप हर इंस्टीट्यूट के हर सदस्य के लिए फ्री होगा। बता दें कि सदस्य इस ऐप के जरिए मासिक बिल या फीस का भुगतान कर सकते हैं या तमाम सुविधाओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। माईऐप्स के जरिए ऑर्गेनाइजेशन को पेमेंट की रिपोर्ट, सदस्यों द्वारा बुक की गई फैसिलिटी, यूजर्स की तरफ से भेजी गईं रिक्वेस्ट्स या शिकायतों तक एक्सेस बेहद आसान हो जाएगा।
ऐप्स के जरिए संस्थान आसानी से कर सकेंगे अपनी ब्रैंडिंग
एचडीएफसी बैंक ने बताया कि माय ऐप्स की मदद से संस्थान को अपनी ब्रैंडिंग और कंटेंट को कस्टमाइज करने में मदद मिलेगी। इसमें कोई मासिक शुल्क नहीं होगा। सदस्य इस ऐप के जरिए मासिक बिल या फीस का भुगतान कर सकते हैं या विभिन्न फैसिलिटीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। माईऐप्स के जरिए ऑर्गेनाईजेशन को पेमेंट की रिपोर्ट, सदस्यों द्वारा बुक की गई फैसिलिटी, यूजर्स की तरफ से भेजी गईं रिक्वेस्ट्स या शिकायतों तक एक्सेस बेहद आसान हो जाएगा।
किसानों के लिए टोल फ्री नंबर लॉन्च
दूसरी ओर बता दें एचडीएफसी बैंक ने हाल ही में किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर गांव हमारा' टोल फ्री नंबर लॉन्च किया है। इस स्कीम के तहत किसानों के लिए एक खास टोल फ्री नम्बर जारी किया है। इन नम्बर के जरिए किसानों को तरह तरह की फाइनेंशियल सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स (आईवीआर) टोल फ्री नम्बर (1800 120 9655) जारी किया। इसके जरिए देश के ग्रामीण इलाकों के लोगों को वित्तीय सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि आईवीआर किसानों के लिए एक वन स्टॉप कॉलिंग सॉल्युशन है ताकि वे फोन के जरिए बैंक तक पहुंच सकें और बैंकिंग प्रॉडक्ट्स का फायदा और जानकारी ले सकें। बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक, टोल फ्री आईवीआर सर्विस देश के कृषि तबके को बैंक से जोड़ने में सक्षम होगी। इसके लिए किसानों को 1800 120 9655 नंबर डायल कर केवल पिन कोड नंबर देना होगा। इसके बाद एचडीएफसी बैंक की निकटतम ब्रांच में मौजूद प्रतिनिधि किसान से बात करेगा और उसकी जरूरत को पूरा करेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
