नई दिल्ली। अगर आपकी नौकरी की तलाश अभी तक पूरी नहीं हुई है तो अब होने वाली है। देश की टॉप बैंक एचडीएफसी बैंक और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत मणिपाल ग्लोबल एकेडमी ऑफ बीएफएसआई ने मिलकर एक कोर्स की शुरुआत की है। इस कोर्स को पूरा करने वालों को बाद में एचडीएफसी बैंक में 4 लाख रुपये की नौकरी ऑफर की जाएगी। इस कोर्स को करने का सबसे बड़ा ये फायदा है कि 4 लाख रुपये की नौकरी का ऑफर मिलने की गारंटी दी जा रही है। इस कोर्स के दौरान लोगों को 6 महीने की इंटर्नशिप एचडीएफसी बैंक में कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार एचडीएएफसी बैंक इस माध्यम से करीब 5 हजार लोगों की भर्तियां करने जा रहा है। आइये जानते है किस उम्र के लोग यह कोर्स कर सकते हैं।
जानें इस कोर्स की फीस
एचडीएफसी बैंक ने मणिपाल ग्लोबल एकेडमी ऑफ बीएफएसआई के साथ मिलकर फ्यूचर्स बैंकर्स प्रोग्राम की शुरुआत की है। फ्यूचर्स बैंकर्स एक फुल टाइम कोर्स है। इस कोर्स की फीस 3.3 लाख रुपये है। इस फीस पर जो भी टैक्स देय होंगे वह भी छात्रों को ही देने होंगे। इस कोर्स की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे करने के बाद एचडीएफसी बैंक में नौकरी की गारंटी दी जा रही है।
कितनी मिलेग सैलरी
इस कोर्स को पूरा करने वाले छात्रों को एचडीएफसी बैंक 4 लाख रुपये सालाना का ऑफर गारंटी के साथ देगा। इसके अलावा शहरों के हिसाब से अलाउंस भी दिए जाएंगे। एचडीएफसी बैंक अगले 2 से 3 साल में 5 हजार लोगों की भर्तियां करने पर विचार कर रहा है।
एचडीएफसी बैंक का ये है कहना
एचडीएफसी बैंक ने अपने बयान में कहा है कि उम्मीदवारों को 6 महीना का बीएफएसआई के मणिपाल ग्लोबल एकेडमी में रहकर प्रशिक्षण लेना होगा। इसके बाद एचडीएफसी बैंक में 6 महीने की इंटर्नशिप कराई जाएगी। बैंक का कहना है कि डिजिटल युग में स्किल डेवलपमेंट की जरूरतें बदल रही हैं और पर्सनल बैंकिंग के लिए ज्यादा दक्ष कैंडीडेट्स की जरूरत है। बैंक का कहना है कि वह अब आगे की भर्तियां इसी समझौते के माध्यम से करेगा। इस वक्त फ्रेशर्स हायरिंग का एचडीएफसी बैंक की कुल हायरिंग में करीब 68 फीसदी हिस्सा है।
ये है आवेदन का तरीका
वेबसाइट https://hdfcbank.myamcat.com/ पर जाकर इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल देना होगा। इसके बाद एक एसेसमेंट टेस्ट लिया जाएगा। इस टेस्ट के लिए इच्छुक उम्मीदवार को 550 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके बाद आपके पास एचडीएफसी बैंक के ऑफिसियल एसेसमेंट पार्टनर एस्पायरिंग माइंड्स की तरफ से एक कंफर्मेशन मेल भेजा जाएगा। मेल पर इस लिंक के मिलते ही आपको 7 दिनों के अंदर ऑनलाइन एसेसमेंट पूरा करना होगा। इसके बाद एचडीएफसी बैंक की तरफ से इंटरव्यू के लिए सूचना भेजी जाएगी।
कौन कर सकता है इस कोर्स के लिए आवेदन
-भारतीय नागरिक
-किसी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ फुल टाइम ग्रेजुएट्स।
-21 से 26 वर्ष की उम्र के लोग इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications