नई दिल्ली, मई 18। पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड और बैंक खाते से लिंक करना एक महत्वपूर्ण काम है। ऐसा न करने पर आप पर भारी जुर्माना लग सकता है। अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं और आपने अपने पैन कार्ड को अपने बचत बैंक खाते से लिंक नहीं किया है, तो फटाफट ये काम जरूर निपटाएं। यदि आप ऐसा करने के लिए प्रोसेस जानना चाहते हैं तो वो आगे बतायी जा रही है।
कैसे करें लिंक
एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल www.onlinesbi.com के माध्यम से पैन लिंक करें। इसके लिए सबसे पहले www.onlinesbi.com में लॉग इन करें और फिर स्क्रीन के बाएं पैनल पर दिखाई देने वाले "माई अकाउंट्स" के तहत "प्रोफाइल-पैन रजिस्ट्रेशन" पर नेविगेट करें। अगले पेज पर, खाता नंबर चुनें, पैन नंबर इनपुट करें और सबमिट पर क्लिक करें।
फिर क्या होगा
ऊपर बताई गई प्रोसेस तक आपका अनुरोध प्रोसेसिंग के लिए शाखा को भेज दिया जाएगा। फिर शाखा आपके अनुरोध को 7 दिनों में प्रोसेस करेगी। मैपिंग स्टेटस के बारे में आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा। यदि आप अभी तक इंटरनेट बैंकिंग के लिए पंजीकृत नहीं हैं, तो आप अपने एटीएम सह डेबिट कार्ड की डिटेल का उपयोग करके ऑनलाइन ऐसा कर सकते हैं। रजिस्टर करने के लिए https://retail.onlinesbi.com/ पर जाएं।
बैंक ब्रांच के जरिए पैन कैसे लिंक करें
इसके लिए अपनी करीबी एसबीआई शाखा पर जाएँ और अपने पैन कार्ड की एक कॉपी ले जाएं। वहां एप्लिकेशन फॉर्म भरें और पैन कार्ड की जेरॉक्स कॉपी के साथ इस फॉर्म को जमा करें। आवश्यक वेरिफिकेशन के बाद, शाखा द्वारा लिंकिंग की जाएगी। लिंकिंग स्टेटस के बारे में आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस प्राप्त होगा।
एसबीआई खाते से आधार कार्ड करें लिंक
onlinesbi.com पर जाएं और गो-टू-ऑनलाइनएसबीआई में पर्सनल बैंकिंग सेक्शन में लॉग इन करें। पर्सनल बैंकिंग सेक्शन में जाएं और पृष्ठ के बाईं ओर 'माई अकाउंट्स' पर जाएं। 'लिंक योर आधार नंबर' पर नेविगेट करें। एसबीआई खाता नंबर चुनें जिसे आप आधार से लिंक करना चाहते हैं। अपना आधार नंबर दर्ज करें और रिक्वेस्ट सबमिट करें। आपके खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के अंतिम दो अंक प्रदर्शित होंगे। मोबाइल नंबर को एडिट नहीं किया जा सकता है, आपको पता चल जाएगा कि एसबीआई खाते में कौन सा नंबर रजिस्टर है। यह वह नंबर है जिस पर आपको बैंक खाते और आधार लिंकिंग से संबंधित अपडेट प्राप्त होंगे।
एसबीआई की ऐप से कैसे करें ये काम
एसबीआई का मोबाइल ऐप, जिसे पहले एसबीआई एनीवेयर के नाम से जाना जाता था, अब एसबीआई योनो या एसबीआई योनो लाइट के नाम से जाना जाता है। यदि आपने ऐप डाउनलोड कर लिया है और इसका उपयोग कर रहे हैं, तो आप अपने मोबाइल फोन से अपने आधार नंबर को अपने खाते से आसानी से लिंक कर सकते हैं। इसे करने की प्रोसेस आगे दी गई है।
ये है पूरा प्रोसेस
अपने पिन का उपयोग करके ऐप में लॉग इन करें। मेनू टैब पर क्लिक करें (ऊपरी बाएँ कोने पर 3 पंक्तियाँ) और 'सर्विस रिक्वेस्ट्स' चुनें। 'पर्सनलाइजेशन' के तहत 'सेटिंग' और फिर 'मैनेज प्रोफ़ाइल' पर जाएं। आधार नंबर दर्ज करें और कंफर्मेशन पूरा करें। आपको एसएमएस के जरिए अपडेट प्राप्त होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications