
Guaranteed Return Insurance Plans : जब बीमा की बात आती है तो इसे निवेश प्रोडक्ट के रूप में नहीं देखा जाता। बल्कि यह किसी के लिए उसके दुर्भाग्यपूर्ण निधन के मामले में उसके आश्रित लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने का एक तरीका है। लेकिन क्या हो अगर आपकी बीमा पॉलिसी भी एक निवेश प्रोडक्ट की तरह बेहतर रिटर्न दे? ऐसे ऑप्शन के मामले में गारंटीड रिटर्न इंश्योरेंस प्लान्स काम आते हैं। बीमा पॉलिसियों की यह कैटेगरी बीमा कवर के साथ-साथ पॉलिसीधारक को गारंटीड रिटर्न प्रोवाइड करती है। लेकिन क्या आपको गारंटीड रिटर्न वाली बीमा पॉलिसी खरीदनी चाहिए? और ऐसी कौन सी बातें हैं जो आपको ऐसी पॉलिसी खरीदने से पहले ध्यान में रखनी चाहिए, आगे जानिए।
गारंटीड रिटर्न बीमा पॉलिसी क्या है
सबसे पहले समझिए कि असल में गारंटीड रिटर्न बीमा पॉलिसी क्या है। स्टैंडर्ड बीमा पॉलिसियों के उलट (जो डेथ बेनेफिट प्रोवाइड करती हैं, यानी पॉलिसीधारक के नॉमिनी व्यक्ति/परिवार को उसके निधन पर तय राशि का भुगतान किया जाता है) एक गारंटीड रिटर्न बीमा पॉलिसी में, पॉलिसीधारक को न केवल बीमा कवरेज मिलता है, बल्कि पॉलिसी मैच्योर होने पर रिटर्न की गारंटी भी दी जाती है।
अधिक महंगी होती है ये पॉलिसी
ये बीमा पॉलिसी अधिक महंगी होती हैं, जिसका मतलब है कि आपको अपने मासिक या वार्षिक प्रीमियम पर अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। जानकार गारंटीड रिटर्न प्लान की तुलना में यूलिप और टर्म प्लान के कॉम्बिनेशन की भी सलाह देते हैं। गारंटीड पॉलिसी की सबसे बड़ी कमी यह है कि यह मुश्किल से ही महंगाई को मात दे पाती है। इस तरह हाई रिटर्न की तलाश करने वालों को इन पॉलिसियों में मिलने वाले रिटर्न से निराशा होगी। पर गारंटीड रिटर्न पॉलिसी के कुछ फायदे भी हैं। यदि ये फायदे आपके लिए बेहतर हों ये पॉलिसी आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आगे जानिए इन फायदों के बारे में।
कम जोखिम और स्थिर रिटर्न
यह कम जोखिम वाला निवेश ऑप्शन है। बाजार में उतार-चढ़ाव आप स्थिर रिटर्न के लिए ऐसी पॉलिसी पर भरोसा कर सकते हैं। हालांकि, यहां जोखिम कम है, तो रिटर्न भी निवेश के अन्य तरीकों की तुलना में कम होगा। एक बीमा कवर और भविष्य में आपके निवेश पर स्थिर रिटर्न मिलेगा। किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्थिति में पॉलिसीधारक के प्रियजनों को पूरी बीमा राशि मिलेगी।
रेगुलर इनकम ऑप्शन
इस पॉलिसी में पॉलिसीधारक की पसंद के आधार पर राशि का भुगतान या तो एक साथ (लम्पसम) या मासिक भुगतान के रूप में किया जाता है। इस प्रकार, जो लोग मासिक आधार पर रेगुलर इनकम के दूसरे सोर्स की तलाश कर रहे हैं, वे ऐसी बीमा पॉलिसियों पर विचार कर सकते हैं।

टैक्स बेनेफिट
गारंटीड रिटर्न पॉलिसी पॉलिसीधारक को टैक्स बेनेफिट भी प्रदान करती है। जबकि धारा 80सी के तहत भुगतान किए गए प्रीमियम पर कटौती का लाभ उठाया जा सकता है, मैच्योरिटी राशि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10(10डी) के तहत शर्तों के अधीन टैक्स फ्री रहती है।
नोट : यहां पर इन पॉलिसियों में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

सूरत में WhatsApp डिजिटल अरेस्ट का खौफ: ठगों ने उड़ाए ₹2.96 करोड़, ऐसे बचें इस बड़े स्कैम से

इंदौर में फर्जी सिम का बड़ा खेल: अचानक गायब हो जाए फोन का नेटवर्क तो तुरंत करें ये काम, वरना खाली हो जाएगा बैंक

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

सितंबर में MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें बचने का आसान तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

UPI, EMI या BNPL: त्योहारों की शॉपिंग में कहां बचेगा पैसा? जानें सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
