नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। लेकिन अब यह गेम चेंजर साबित हो रहा है। एक तरफ जहां मंदी की चर्चा हो रही है, वहीं जीएसटी का कलेक्शन दिसंबर 2019 में लगातार दूसरे महीने 1 लाख करोड़ रुपये के ऊपर रही है। यानी चालू वित्त वर्ष 2019-20 के शुरुआती 9 महीनों में 5 माह ऐसे रहे हैं, जब जीएसटी का लेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के ऊपर रहा है। इस प्रकार हर दूसरे महीने सरकार का जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के ऊपर जा रहा है।
औसत हर माह 1 लाख करोड़ रुपये मिल रहा जीएसटी से
वहीं अगर हर माह का औसत देखा जाए तो जीएसटी से 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मिल रहा है। ऐसे में मंदी की जानकारों की समझ के बाहर है। उनका कहना है कि अगर देश में जीएसटी का कलेक्शन औसतन 1 लाख करोड़ रुपये से ऊपर हो रहा है, तो यह तय है कि कारोबार हो रहा है। क्योंकि जीएसटी तभी वसूला जाता है, जब देश में कोई सामान बिकता है या सर्विस दी जाती है।
जीएसटी घटाने के बाद भी टैक्स कलेक्शन बढ़ा
जब जीएसटी को लागू किया गया था, उस वक्त 28 और 18 फीसदी टैक्स के दायरें में कई वस्तु और सेवाएं थीं। लेकिन इनमें लगातार कटौती की गई है। अब ज्यादातर वस्तुएं और सेवाएं कम टैक्स के दायरे में हैं। इसलिए यह माना जा सकता है कि देश में कारोबार बढ़ रहा है। क्योंकि टैक्स घटने के बाद भी जीएसटी कलेक्शन बढ़ रहा है।
ये हैं जीएसटी से जुड़े आंकड़े
-वर्ष 2017-18 में केवल 1 बार ही जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
-वर्ष 2018-19 में केवल 4 बार ही जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
-वर्ष 2019-20 के दौरान दिसंबर तक केवल 5 बार ही 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
2019-20 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
-अप्रैल में 1,13,865 रुपये
-मई में 1,00,289 रुपये
-जून में 99,939 रुपये
-जुलाई में 1,02,000 रुपये
-अगस्त में 98,203 रुपये
-सितंबर में 91,916 रुपये
-अक्टूब में 95,380 रुपये
-नवंबर में 1,03,491 रुपये
-दिसंबर में 1,03,184 रुपये
2018-19 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
-अप्रैल में 1,03,458 रुपये
मई में 94,016 रुपये
जून में 95,610 रुपये
जुलाई में 96,500 रुपये
अगस्त में 93,960 रुपये
सितंबर में 94,442 रुपये
अक्टूबर में 1,00,710 रुपये
नवंबर में 97,637 रुपये
दिसंबर में 94,700 रुपये
जनवरी में 1,02,000 रुपये
फरवरी में 97,247 रुपये
मार्च में 1,06,577 रुपये
वर्ष 2017-18 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
जुलाई में 94,063 रुपये
अगस्त में 90,669 रुपये
सितंबर में 93,141 रुपये
अक्टूबर में 83,346 रुपये
नवंबर में 80,808 रुपये
दिसंबर में 86,703 रुपये
जनवरी में 86,318 रुपये
फरवरी में 85,174 रुपये
मार्च में 1,03,458 रुपये
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
