फेस्टिव सीजन में अगर आप नयी बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। फेस्टिव सीजन में टू-व्हीलर कंपनियां भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर्स की पेशकश कर रही हैं।
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में अगर आप नयी बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। फेस्टिव सीजन में टू-व्हीलर कंपनियां भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर्स की पेशकश कर रही हैं। धनतेरस से पहले बजाज ऑटो ने सबसे लोकप्रिय बाइक पल्सर पर आकर्षक ऑफर की घोषणा की है।

तो अगर आप इस धनतेरस एक नई बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। दरअसल बजाज ऑटो अपनी सबसे सस्ती पल्सर पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही है। ऐसे में आज हम आपको बाइक पल्सर 125 Neon और पल्सर 125 Split Seat पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही इनकी कीमतों और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताएंगे। जिससे आपको इस त्योहार Bajaj Pulsar की सबसे सस्ती बाइक और आपके बजट में लेने का मौका मिल सके।
जानिए कीमत और ऑफर के बारे में
अगर आप पल्सर 125 Neon और पल्सर 125 Split Seat को इस त्योहारी सीजन खरीदते हैं, तो आपको सीधे 3000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। ग्राहक इन मोटरसाइकिलों को 8580 रुपये की आकर्षक डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा सभी पल्सर मॉडल्स के फाइनेंस पर 12000 रुपये तक बचत की जा सकती है।
- पल्सर 125 स्प्लिट सीट (ड्रम)- 73, 274 की जगह 70,274 में खरीद सकते हैं।
- पल्सर 125 सिंगल सीट (ड्रम)- 72, 112 की जगह 69,622 में मिल रहा है।
- पल्सर 125 डिस्क वेरिएंट्स- 76, 922 की जगह 74,922 में मिल रहा है।
परफॉर्मेंस भी काफी दमदार
बजाज पल्सर 125 Neon और पल्सर125 Split Seat में 124.4 सीसी, 4-स्ट्रोक, 2-वॉल्व, ट्विन स्पार्क बीएस6 DTS-i, इंजन दिया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 12 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इनका का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। अगर डायमेंशन की बात करें तो बजाज पल्सर 125 Neon और Bबजाज पल्सर 125 Split Seat की लंबाई 2055 मिलीमीटर, चौड़ाई 755 मिलीमीटर और ऊंचाई 1060 मिलीमीटर है। वहीं, इनका व्हीलबेस 1320 मिलीमीटर है। जबकि, इनका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है।
जानिए बाइक की ब्रेकिंग और सस्पेंशन फीचर्स
इसके साथ ही ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो बजाज पल्सर 125 Neon और पल्सर 125 Split Seat के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक या 170 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं, इनके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है। बजाज पल्सर 125 Neon और पल्सर 125 Split Seat के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन दिया है। वहीं, इनके रियर में ट्विन गैस शॉक सस्पेंशन दिया है।
बजाज की बाइक बिक्री 18% बढ़ी
दोपहिया कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड की कुल बिक्री अक्टूबर में 11 फीसदी बढ़कर 5,12,038 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 4,63,208 वाहन बेचे थे। शेयर बाजारों को दी सूचना में कंपनी ने कहा कि अक्टूबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री एक फीसदी बढ़कर 2,81,160 इकाई पर पहुंच गई. पिछले साल समान महीने में यह आंकड़ा 2,78,776 रहा था। समीक्षाधीन महीने में कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 4,70,290 इकाई पर पहुंच गई, जो एक साल पहले 3,98,913 इकाई रही थी। कंपनी ने कहा कि अक्टूबर में उसके पल्सर ब्रांड की बिक्री 1,70,000 इकाई से अधिक रही। इस दौरान कंपनी की कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री 35 फीसदी घटकर 41,746 इकाई पर आ गई। पिछले साल समान महीने में यह आंकड़ा 64,295 इकाई का रहा था। अक्टूबर में कंपनी का कुल वाहन निर्यात 25 फीसदी बढ़कर 2,30,878 इकाई पर पहुंच गया। अक्टूबर, 2019 में कंपनी ने 1,84,432 वाहनों का निर्यात किया था।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications