PM SVANidhi Scheme: देश मे केंद्र सरकार और राज्य सरकार हमेशा आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए नई-नई स्कीमें लेकर आती रहती हैं ताकी उन्हें फाइनेंशियली सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसी कड़ी में सरकार ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि यानी PM स्वनिधि स्कीम को अब 2030 तक के लिए आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
इस फैसले के बाद पीएम स्वनिधि स्कीम और अच्छी हो जाएगी। वहीं, इसके साथ-साथ लोन के समय को आगे बढ़ाकर 31 मार्च 2030 तक करने की घोषणा की है जोकि पहले 31 दिसंबर 2024 तक था।

इस स्कीम को सरकार ने 1 जून 2020 को शुरू किया था, उस समय लोगों के कामकाज पर काफी असर पड़ा था, जिसे देखते हुए सरकार ने इसए शुरू किया था ताकि रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस योजना में रेहड़ी-पटरी वालों को सस्ता लोन मिलता है।
किन-किन लोगों को मिलेगा इस स्कीम का फायदा?
सरकार का उद्देश्य है इस स्कीम के तहत छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा सके, जिसके माध्यम से वे अपने बिजनेस को दोबारा चालू या आगे बढ़ा सके। ये स्कीम विशेष उन लोगों के लिए जो शहरों में रेहड़ी-पटरी लगाकर काम करते हैं।
इस लिस्ट में नाई, सब्जी, फल, मोची, खाने-पीने की चीजें बेचने वाले और छोटे दुकानदार वालों को शामिल किया गया है। इस स्कीम के जरिए से उन छोटे कारोबारीयों को दोबारा अपना काम शुरू करने में मिलेगी। इस योजना का फायदा लेने के लिए किसी भी तरह की कोई गारंटी देने की जरूरत नहीं है।
लोन की सुविधा कितनी है?
पहली बार - ₹10,000 तक
दूसरी बार - ₹20,000 तक
तीसरी बार - ₹50,000 तक
लोन चुकाने के लिए 1 साल का समय दिया जाता है और भुगतान आसान किस्तों में किया जा सकता है।
ब्याज पर राहत
सरकार लोन पर 7% सालाना ब्याज में सब्सिडी देती है। यह राशि हर तीन महीने में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। खास बात यह है कि इस लोन पर कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लिया जाता।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले pmsvanidhi.mohua.gov.in
पर जाएं
नाम, पता और कारोबार की जानकारी भरें
आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल और वेंडर सर्टिफिकेट (अगर हो) अपलोड करें
जिस बैंक से लोन चाहिए, उसे चुनें
आवेदन के 7 से 10 दिन में पैसा सीधे आपके खाते में आ जाता है
क्यों है यह योजना खास?
PM स्वनिधि योजना उन लोगों के लिए बड़ी मदद है जो छोटे स्तर पर कारोबार करते हैं। यह उन्हें न सिर्फ दोबारा खड़ा होने का मौका देती है, बल्कि धीरे-धीरे कारोबार को बड़ा करने में भी मदद करती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
