कोरोना महामारी के बीच एक अच्छी खबर आई है। कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच पशुपालकों और किसानों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने कई अहम फैसले लिए हैं।
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच एक अच्छी खबर आई है। कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच पशुपालकों और किसानों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने कई अहम फैसले लिए हैं। इसी दिशा में राजस्थान की सरकार एक नई स्कीम लेकर आई है। राजस्थान सरकार की इस स्कीम का नाम कामधेनु डेयरी योजना है। राजस्थान सरकार ने आत्मनिर्भर होने की इच्छा रखने वाले युवाओं को रोजगार स्थापित करने एक योजना लांच की है। इसके तहत सरकार देशी गोवंश की डेरियां स्थापित करने में युवाओं और किसानो को मदद करेगी। LNG स्टेशन खोलना हुआ बेहद आसान, जानिए पूरी प्रक्रिया ये भी पढ़ें
90% तक मिलेगा लोन
राज्य सरकार देसी गायों की डेयरी लगा रही है और इस खास कामधेनु डेयरी योजना के तहत किसानों और पशुपालकों को कुल लागत का 90 फीसदी तक लोन भी दिया जा रहा है। अगर किसान और पशुपालक अपना लोन समय पर चुका देते हैं तो उन्हें ब्याज पर 30 फीसदी तक की सब्सिडी दी जाएगी। राजस्थान सरकार के इस पहल का मकसद लॉकडाउन के दौरान किसानों और पशुपालकों सहित दूसरे लोगों को रोजगार मुहैया कराना है।
जानिए कैसे करें आवेदन?
राज्य का कोई किसान और पशुपालक अगर इस स्कीम का फायदा उठाना चाहता है तो उसे 30 जून 2020 तक अप्लाई करना होगा। राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग की प्रजनन नीतियों के मुताबिक सरकार आवेदकों का चयन करेगी। इस स्कीम के तहत जो डेयरी खोले जाएंगे उनमें 30 देसी गाय होंगी जिनकी दूध देने की क्षमता बेहतर हो। अगर आप भी कामधेनु डेयरी योजना के तहत लोन लेना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
जानें स्कीम से जुड़ी कुछ जरूरी शर्तें
- किसान या पशुपालक के पास चारागाह के लिए 1 एकड़ जमीन होनी चाहिए।
- इस प्रोजेक्ट की लागत 36 लाख है जिसका 10 फीसदी आवेदक को खुद जमा करना होगा। बाकी 90 फीसदी रकम बैंक से लोन मिलेगा।
- समय पर लोन चुकाने वालों को 30 फीसदी सब्सिडी का फायदा मिलेगा।
- आवदेक को दूध या डेयरी कारोबार में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
- ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- वहीं योजना के बारे में अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट www.gopalan.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर प्राप्त किए जा सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
