नई दिल्ली, जुलाई 23। पिछले 8 से भी अधिक समय से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है। पिछले आठ साल से केन्द्र सरकार देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कई तरह की योजनाएं लेकर आती रही है। आर्थिक रूप से सबसे कमजोर वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार की एक खास योजना है। इस स्कीम का नाम है प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना। स्वनिधी योजना रेहड़ी-पटरी पर छोटे व्यापार कर के जीवन यापन करने वाले व्यापारियों के लिए है। इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी पर व्यापार करने वाले करोड़ों छोटे व्यवसायी को बिना किसी गारंटी के 10,000 रुपये का लोन उपलब्ध कराया जाता है।
कोरोना महामारी ने किया है प्रभावित
कोरोना महामारी के समय सबसे ज्यादा प्रभाव रेहड़ी- पटरी पर व्यापार करने वाले छोटे व्यापारियों को हुआ था। सरकार ने यह योजना ऐसे ही छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की है। प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना का लाभ लेकर छोटे व्यापारी अपने व्यापार को एक नया मोड़ दे सकते हैं। ईस योजना ने देश भर के लाखों रेहड़ी-पटरी व्यापारियों को फिर से अपना बिजनेस शुरू करने में सहायता की है। कोई भी छोटा व्यापारी 10,000 तक का लोन आसानी से बिना किसी गारंटी के ले सकता है।
सब्सिडी की भी है व्यवस्था
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के माध्यम से मिलने वाले लोन पर केंद्र सरकार सब्सिडी देती है। सरकार की यह योजना लॉकडाउन के बाद बर्बाद हुए छोटे बिजनेस को दोबारा खड़ा करने के लिए ही है। स्वनिधी योजना के तहत लोन को लेने के बाद लोगों को एक साल के भीतर पैसा चुकाना होता है। अगर व्यापारी 1 साल के भीतर लोन भर देता है तो वह अगली बार 20 हजार रुपये के लोन के लिए अप्लाई कर सकता और 20 हजार रुपए भरने के बाद तिसरी बार वह 50 हजार रुपये के लोन के लिए पात्र हो जाता है।
कौन ले सकता है लोन
इस योजना को कोविड के लॉकडाउन में ढील के साथ शुरू किया गया था। पहले यह योजना 2022 तक के लिए ही शुरू की गई थी, लेकिन अब इसकी डेडलाइन दिसंबर 2024 तक बढ़ा दी गई है। ऐसे लोग जो सड़कों और गलियों में ढेला या रेहड़ी लगा कर बिजनेस करते हैं, वो लोग इस योजना का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 25 लाख वेंडरों को इस योजना का लाभ मिला है। सरकार ने अब तक 2,931 करोड़ रुपए स्ट्रीट वेंडर्स के खाते में ट्रांसफर किए हैं।
कैसे कर सकते हैं आवेदन
अप्लाई करने के लिए pmsvanidhi.mohua.org.in पर जाए
अगर आप इंटरनेट ज्यादा यूज नहीं करना जानते हैं तो आप कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर आवेदन कर सकते हैं.
किसी भी सरकारी बैंक से संपर्क कर के इस योजना का लाभ लिया जा सकता है
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
