Google Wallet App Features: डिजिटल दुनिया के इस दौर में आमतौर पर ज्यादातर लोग गूगल पे, फोन पे या फिर अन्य ऐप के जरिए भुगतान करते हैं।
हाल ही में Google ने भारत में अपना डिजिटल वॉलेट एप्लिकेशन, Google Wallet लॉन्च किया है, लेकिन यह ऐप गूगल पे से बहुत अलग है।

Google वॉलेट के खास फीचर्स
इस ऐप में आप आसानी से अपने डॉक्यूमेंट्स को स्टोर कर सकते हैं। यहां तक कि इसमें गिफ्ट कार्ड, मूवी टिकट बोर्डिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट पास जैसे कई चीजों को स्टोर किया जा सकता है।
अगर आपके मन में अब यह ख्याल आ रहा है कि इसका इस्तेमाल कैसे करें और इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी तो चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं। आइए गूगल वॉलेट में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानते हैं।
गूगल वॉलेट बाकी वॉलेट की तुलना में काफी अलग है। इस वॉलेट में आप गिफ्ट कार्ड, मूवी टिकट, बोर्डिंग पास, ईवेंट टिकट जैसी कई चीजों को स्टोर कर सकते हैं लेकिन आप गूगल वॉलेट के जरिये पेमेंट नहीं कर सकते हैं।
कई लोगों को लग रहा था कि यह पेटीएम वॉलेट (Paytm Wallet) या फिर अमेजन वॉलेट (Amazon Wallet) की तरह पेमेंट कर पाएंगे, जबकि ऐसा नहीं है।
आपको बता दें कि गूगल वॉलेट साल 2011 में पहली बार लॉन्च हुआ था। इसके बाद साल 2018 में कई मार्केट में इसे रिप्लेस करके गूगल पे (Google Pay) कर दिया।
गूगल वॉलेट से नहीं कर सकते हैं पेमेंट
गूगल के जीएम एंव इंडिया इंजीनियरिंग लीड राम पापट्ला के अनुसार, गूगल पे कहीं गायब नहीं होने वाला है और यह उन्होंने प्राइमरी पेमेंट ऐप बनाया है।
गूगल वॉलेट विशेष रूप से नॉन-पेमेंट यूज मामलों के लिए तैयार किया गया है। यह गूगल पे ऐप से अलग है और इसमें पेमेंट नहीं किया जा सकेगा।
इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी की पहले विचार था कि एक ऐसा ओपर सॉफ्टवेयर क्रिएट करना था जहां कैरियर्स ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चर्स और डेवलपर्स बेहतरीन प्रोडक्ट बना सकें।
नई सेवा के लिए गूगल ने एयर इंडिया, इंडिगो, फिल्पकार्ट, पाइन लैब्स, कोच्चि मेट्रो, पीनीआर और आईनॉक्स जैसे 20 भारतीय ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है और यह भी बताा है कि आने वाले महीनों में और अधिक साझेदार शामिल होंगे।
कंपनी का प्राथमिक लक्ष्य वर्तमान में वैल्यू और इंगेजमेंट क्रिएट करना है और साझेदारी को ऑनबोर्ड करना है। इसके साथ-साथ विश्वास हासिल करना है।
उन्होंने यह भी कहा है कि गूगल वॉलेट, सुरक्षा और गोपनीयता की नींव पर बनाया गया है। वर्तमान में यह लगभग 80 देशों में ऑपरेशनल है।
ऐसे करें गूगल वॉलेट का इस्तेमाल
Step 1- आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर गूगल वॉलेट सर्च करना होगा।
Step 2- इसके बाद Google LLC के एप्लीकेशन पर क्लिक करने उसे इंस्टॉल करेंं।
Step 3- फिर ऐप ओपन करके उसमें दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करके लॉग इन करें।
Step 4- लॉग इन करने के बाद आप इसमें बोर्डिंग पास, जरूरी दस्तावेज, टिकट, ट्रांसपोर्टेशन कार्ड आदि को सेव करके रख सकते हैं।
Step 5- इसके बाद आपको ऐप खोलना होगा और अब एड तो वॉलेट+ क्लिक करें।
Step 6- अब आपको जिन भी कार्ड या दस्तावेजों को गूगल वॉलेट में जोड़ना ही उसे क्लिक करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications