कोरोना लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में लोग घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में इंटरनेट की खपत काफी बढ़ गई है।
नई दिल्ली: कोरोना लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में लोग घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में इंटरनेट की खपत काफी बढ़ गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए टेलिकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, वाडोफोन-आइडिया और एयरटेल जैसी कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई बेस्ट प्लान ऑफर कर रही हैं। तो अगर आप भी हर महीने मोबाइल नंबर रिचार्ज करा कर परेशान हो गए हैं, तो हम आपके लिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ चुनिंदा और खास प्रीपेड प्लांस लेकर आए हैं। इन सभी डाटा प्लान में आपको 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 80 दिनों से ज्यादा की वैधता मिलेगी।
जियो, एयरटेल और वोडाफोन के 80 दिनों से ज्यादा की वैधता
एयरटेल का 698 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम की सुविधा देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।
जियो का 599 रुपये वाला प्लान
जियो के उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी कॉलिंग के लिए यूजर्स को 3,000 नॉन-जियो मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स जियो के प्रीमियम एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस पैक वैधता 84 दिनों की है।
वोडाफोन का 699 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन के उपभोक्ताओं को 100 एसएमएस के साथ रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी उपभोक्ताओं को वोडाफोन प्ले और जी5 प्ले एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 84 दिनों की है।
जियो, एयरटेल और वोडाफोन के 3 जीबी डेटा प्लान
जियो का 349 वाला प्लान
जियो के पास सिर्फ एक प्रीपेड प्लान है जिसमें 3 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। 3जीबी हर दिन मिलने वाले 4जी डेटा के अलावा इस प्लान में ग्राहकों को 1000 मुफ्त कॉलिंग मिनट मिलते हैं। जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। इस प्लान में हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी है। इसके अलावा जियोसावन, जियो टीवी समेत कई अन्य ऐप्स की मेंबरशिप भी मुफ्त है।
एयरटेल का 558 वाला प्लान
एयरटेल के 558 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है। इस प्लान में 3 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस हर दिन की सुविधा भी मिलती है। एयरटेल के इस प्लान में एयरटेल की प्रीमियम सर्विसेज जैसे एयरटेल Xstream का भी मुफ्त फायदा मिलता है। एयरटेल के इस पैक में कॉलरट्यून के लिए फ्री हैलोट्यून्स का मजा भी ग्राहकों को मिलता है। इसके साथ ही एयरटेल अपने ग्राहकों को फ्री विंक म्यूजिक ऐक्सिस, Shaw Academy के साथ 28 दिनों के लिए ऑनलाइन कोर्स का फ्री ऐक्सिस भी दे रही है। अगर आपके पास कार है तो एयरटेल से FASTag खरीदने पर 150 रुपये कैशबैक भी मिलेगा।
वोडाफोन का 399 वाला प्लान
वोडाफोन अपने कई प्रीपेड प्लान पर डबल डेटा ऑफर कर रही है। 399 रुपये वाले वोडाफोन प्लान में अब 1.5 जीबी डेटा को बढ़ाकर 3 जीबी कर दिया गया है। इसके अलावा, कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की भी सुविधा दे रही है। वोडाफोन के इस प्लान की वैलिडिटी भी 56 दिन है। इसके अलावा वोडाफोन अपने ग्राहकों को यह प्लान खरीदने पर ZEE5 और वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। बता दें कि डबल डेटा ऑफर आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, नॉर्थ ईस्ट, पंजाब और यूपी वेस्ट सर्किल में उपलब्ध नहीं है। अगर आप इनमें से किसी सर्किल में रहते हैं तो 558 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी भी 56 दिन है।
टेलीकॉम कंपनियों ने फिर से बढ़ाई प्लान्स की वैलिडिटी
लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का एलान किया है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद ग्राहकों की मदद के लिए टेलीकॉम कंपनियां फिर से आगे आईं हैं। बता दें कि रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने 3 मई और बीएसएनएल ने 5 मई तक प्लान की वैलिडिटी बढ़ाने का ऐलान किया है। टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने हजारों कम आय वाले ग्राहकों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए वैलिडिटी को बढ़ाया है। वहीं रिलायंस जियो ने एक बयान में कहा है कि इससे न केवल कम आय वाले ग्राहकों को लाभ होगा, बल्कि उन सभी को भी लाभ होगा जो इस संकट के समय के दौरान रिचार्ज करने में असमर्थ हैं। बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहक जो लॉकडाउन के दौरान अपने अकाउंट को रिचार्ज नहीं कर सके, उन्हें 5 मई तक इनकमिंग कॉल मिलती रहेंगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
