नई दिल्ली, जुलाई 6। बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से बचते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे खरीदारी करने पर उन्हें कहीं ज्यादा पैसा चुकाना होगा। मगर वास्तव में ऐसा नहीं होता। अगर आप समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाते रहें, तो ये एक बहुत सुविधा वाला ऑप्शन है। मालूम हो कि क्रेडिट कार्ड भी कई तरह के होते हैं। इनमें एक तरह के क्रेडिट खास कर फ्यूल खरीदने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ऐसे क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर आपको रिवार्ड्स पॉइंट्स मिलेंगे, जिनके बदले फ्री पेट्रोल-डीजल प्राप्त कर सकते हैं। वहीं कुछ ऐसे क्रेडिट कार्ड भी हैं, जिनसे फ्यूल खरीदने पर आपको कैशबैक मिलता है। जानते हैं ऐसे ही कुछ बढ़िया क्रेडिट कार्ड्स की डिटेल।
इंडियन ऑयल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड
इंडियन ऑयल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से फ्यूल खरीदने पर आपको वैल्यूबैक मिलेगा। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खरीदारी करनी होगी। कार्ड लेने के बाद शुरुआती 30 दिनों में आपको 250 रु तक 100 फीसदी कैशबैक मिल सकता है। फ्यूल पर पैसे खर्च करने पर आपको रिवार्ड पॉइंट मिलेंगे। इन पॉइंट्स को आप अन्य चीजों पर खरीदारी कर सकते हैं। इस कार्ड से आपको 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज की भी छूट मिलेगी।
एचपीसीएल यूनि कार्बन क्रेडिट कार्ड
एचपीसीएल यूनि कार्बन क्रेडिट कार्ड से आपको एचपीसीएल के पेट्रोल पंप पर फ्यूल खरीदने पर 4 फीसदी कैशबैक मिल जाएगा। वहीं यदि आप एपची वॉलेट से बिल की पेमेंट करते हैं तो 1.5 फीसदी कैशबैक मिलेगा। इस कार्ड से भी आप 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज की बचत कर सकते हैं।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड सुपर वैल्यू टाइटेनियम क्रेडिट कार्ड
स्टैंडर्ड चार्टर्ड सुपर वैल्यू टाइटेनियम क्रेडिट कार्ड के जरिए यदि आप फ्यूल खरीदते हैं तो आपको 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा। मगर ध्यान रहे कि आपको मासिक कैशबैक अधिक 200 रु का मिलेगा और दूसरी बात कि आपका मासिक खर्च 2000 रु से अधिक नहीं होना चाहिए।
फ्री में मिल सकता है 50 लीटर पेट्रोल-डीजल
एचडीएफसी आईओसीएल क्रेडिट कार्ड के जरिए इंडियन ऑयल के फ्यूल आउटलेट्स से ईंधन भरवाने पर आपको फ्यूल पॉइंट्स मिलते हैं। ये पॉइंट बिल पेमेंट, ग्रॉसरी खरीदारी और अन्य यूटिलिटी के लिए पेमेंट करने पर भी मिलते हैं। इन्हीं पॉइंट्स की मदद से कार्डधारक हर साल 50 लीटर तक मुफ्त ईंधन पा सकते हैं। आपको इन पॉइंट्स को रिडीम कराना होगा। ध्यान रहे कि कार्डधारक कुल खर्च किए गए पैसे का 5 फीसदी आईओसीएल कार्ड से हासिल कर सकते हैं। पहले छह महीनों में प्रति माह आपको अधिकतम 250 फ्यूल अंक तक मिलेंगे। इसके बाद अगले छह महीनों में प्रति माह अधिकतम 150 ईंधन अंक दिए जाएंगे।
इंडियन ऑयल सिटी क्रेडिट कार्ड
यदि आपके पास ये कार्ड है और आप इसी से इंडियन ऑयल के पेट्रोल से फ्यूल खरीदते हैं तो आपको रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे, जो कभी एक्सपायर नहीं होते। इन्हीं रिवार्ड्स के जरिए आप फ्री में सालाना 71 लीटर तक पेट्रोल-डीजल प्राप्त कर पाएंगे। रिवार्ड पॉइंट्स को टर्बो पॉइंट्स भी कहा जाता है। इस क्रेडिट कार्ड का फायदा ये भी है कि इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से ईंधन खरीदने पर आपको 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से छूट मिलेगी।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
