How to Check Gold Purity: धनतेरस और दिवाली का समय बेहद करीब है। इस खास अवसर के आने से पहले सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त तरीके से तेजी देखने को मिली है। आम तौर पर धनतेरस और दिवाली के समय पर सोने-चांदी के भाव तेजी देखने को मिलता है, क्योंकि इस समय पर इसकी डिमांड कई गुना बढ़ जाती है।

भारतीय परंपरा में लोग इस शुभ अवसर पर सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ मानते हैं। इस तरह के विशेष मौकों पर बढ़ती मांग के बीच बाजार में नकली या मिलावटी ज्वैलरी भी आ जाती हैं, जिससे आम लोगों में सही पहचान न होने के चलते उनके साथ धोखाधड़ी हो जाती है।
आगर आप भी इस धनतेरस या दिवाली पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले जरूर जानकारी हासिल कर लें कि असली या नकली गोल्ड की पहचान कैसे करें ताकि आप धोखाधड़ी से बच सकें। तो चलिए आपको यहां पर बताते हैं कि घर बैठे हुए मोबाइल के ज़रिए आप कैसे गोल्ड की गुणवत्ता को जांच करने के साथ असली या नकली की पहचान कैसे कर सकते हैं...
घर बैठे मोबाइल से कैसे करें असली या नकली सोने की पहचान?
सोने की शुद्धता की पहचान के कई तरीके हैं। हालांकि आप चाहें तो घर बैठे हुए अपने मोबाइस फोन से असली या नकली सोने की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको BIS Care नाम का एक ऐप डाउनलोड करना होगा, जिसके जरिए आप अपने गोल्ड की शुद्धता की पहचान कर पाएंगे।
- सबसे पहले मोबाइल में BIS Care ऐप डाउनलोड करें।
- उसके बाद उसमें मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- अपने अपनी ज्वैलरी पर लगे 6 अंको के HUID नंबर को नोट करें
- अब ऐप के अंदर HUID नंबर डाले।
- कुछ ही सेकेंड में आपकी गोल्ड की शुद्धता का पता चल जाएगा।
हॉलमॉर्क क्या होता है?
हॉलमार्क वो आधिकारिक निशान होता है जो सोने, चांदी या कीमती धातु के गहनों की शुद्धता और गुणवत्ता की गारंटी पहचान होता है। ये निशान दिखाता है कि धातु असली और प्रमाणित है, जिससे खरीददार को विश्वास होता है कि वो धोखा नहीं खा रहा है और उसके पैसे सुरक्षित हैं। हॉलमार्क की ये मुहर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) जैसे विश्वसनीय संस्थान द्वारा जारी की जाती है, जो ट्रेड में पारदर्शिता और गुणवत्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
हॉलमार्किंग का मतलब
सोने के आभूषण में हॉलमार्किंग इसलिए की जा रही है ताकि ग्राहकों को यह पता चले कि वे कितनी शुद्धता का सोना खरीद रहे हैं।
- 375 हॉलमार्क - 37.5 % शुद्ध
- 585 हॉलमार्क- 58.5 % शुद्ध
- 750 हॉलमार्क- 75.0 % शुद्ध
- 916 हॉलमार्क - 91.6 % शुद्ध
- 990 हॉलमार्क - 99.0 % शुद्ध
- 999 हॉलमार्क- 99.9 % शुद्ध
सबसे शुद्ध सोना की पहचान
सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट वाला होता है, जो 99.9 % शुद्ध माना जाता है। ध्यान रखें कि इसके गहने नहीं बन सकते, इससे केवल सिक्के और बार ही बनाए जाते हैं। इसके अलावा गहनों में सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 22 कैरेट का होता है जिसकी शुद्धता 91.6% होती है। इसके अलावा अब बाजार में 18 कैरेट, 14 कैरेट और 9 कैरेट सोने के गहने भी मिलने लगे हैं।
बिना हॉलमार्क वाले सोने की जांच कैसे करें?
यदि आपके पास का सोना बिना हॉलमार्क वाला है और आप उसकी शुद्धता की जांच करना चाहते हैं तो इसके लिए बीआईएस के केंद्रों पर जाकर भी जांच की जा सकती है। वैसे आप घर में भी कुछ तरीकों का इस्तेमाल करके सोने की शुद्धता जांच सकते हैं। जैसे गहनों पर एक या दो बूंद विनेगर डालकर चेक कर सकते हैं। यदि वहां रंग बदलता है मतलब सोना अशुद्ध है। आप गहनों को चुंबक के पास ले जाकर देख सकते हैं यदि गहने चुंबक से नहीं चिपकते तो सोना असली है। ऐसे ही अन्य और भी कई तरीके हैं।
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?



Click it and Unblock the Notifications
