सोना आज भारत के लोगों का सबसे पसंदीदा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है। सोने में निवेश काफी तेजी से बढ़ा है। फिर चाहे त्योहारों का मौसम हो या परंपरागत समारोह, प्रत्येक घर में इस पीली धातु की एक खास जगह है।
नई दिल्ली: सोना आज भारत के लोगों का सबसे पसंदीदा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है। सोने में निवेश काफी तेजी से बढ़ा है। फिर चाहे त्योहारों का मौसम हो या परंपरागत समारोह, प्रत्येक घर में इस पीली धातु की एक खास जगह है। लेकिन दूसरी ओर ये भी सच है कि सोना खरीदते वक्त असली और नकली सोने की बात आपके मन में बार-बार उठती रहती है। हर वक्त ये सवाल बना रहता है कि आपने जो सोना खरीदा है वो असली है या नकली। भले ही आपने सोना हॉलमार्क का लिया है और किसी नामी कंपनी का लिया है फिर भी इस बात का डर हमेशा मन में बरकरार रहता है। पर अब आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको यहां कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिनकी मदद से आप मिनटों में जान जाएंगे कि सोना असली है या नकली।

एसिड टेस्ट के जरिए पता करें असली है या नकली
आप अपने घर में एक टेस्ट के जरिए कुछ सेकेंड्स में जान जाएंगे कि सोना असली है या नकली। आप सोने को एक जगह पिन से हल्का से खुरच दें। इसके बाद उस पर नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंदे डाले। अगर सोना असली होगा तो रंग बिल्कुल भी नहीं बदलेगा और अगर सोना नकली होगा तो तुरंत हरा हो जाएगा।
पानी से भी पता चल जाएगी सोने की शुद्धता
पानी के जरिए भी आप सोने का टेस्ट कर सकते हैं। सोने को बाल्टी भर पानी में डालिए अगर सोना डूब जाए तो समझिए सोना असली है और अगर सोना पानी की धारा के साथ कुछ देर तैरे तो समझिए कि सोना नकली है। सोना कितना भी हल्का हो कितनी भी कम मात्रा में हो वह पानी में हमेशा डूब जाएगा। अगर गहना छोटा हो तो इसे एक कप पानी में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।
चुंबक करेगा सोना की परख
असली सोने की पहचान के लिए एक स्ट्रांग चुंबक लें और उसे सोने के पास रखें अगर सोना उसकी तरफ जरा भी आकर्षित होता है तो मतलब है कि सोने में कुछ ना कुछ मिलावट तो जरूर है। अगर सोना आकर्षित नहीं होता है तो उसका मतलब है कि सोना खरा है।
सिरका करेगा असली नकली सोने की पहचान
सोने की पहचान के लिए एक ड्रॉपर लें और उसमें सफ़ेद सिरका भरें। अब सोना की वस्तु को एक हाथ में कस के पकड़ें या फिर टेबल पर रख दें। फिर उस वस्तु पर सिरका की कुछ बूँदें डाल दें। अगर वो बूँदें धातु के रंग को बदल देती हैं, तो वो शुद्ध सोना नहीं है। अगर रंग बरकरार रहता है, तो वस्तु शुद्ध सोने की है।
खनक पर दें ध्यान
असली और नकली सिक्कों की पहचान उसकी खनक से भी कर सकते हैं। मेटल पर असली चांदी का सिक्का गिराने पर भारी आवाज, जबकि नकली सिक्का लोहे की तरह खनकता है। प्राचीन और विक्टोरियन सिक्के गोल व घिसे रहते हैं, जबकि नकली सिक्कों के किनारे कोर खुरदुरी रहती है।
बीआईएस हॉलमार्क
जब भी आप बाजार में सोना या सोने के गहने खरीदने जाएं तो पहले आप गहनों पर बीआईएस हॉलमार्क जरूर देखें। बीआईएस हॉल मार्क से पता चलता है कि सोना कितना शुद्ध है। इसके साथ आपको ये भी ध्यान रखना होगा कि बीआईएस हॉल मार्क असली है या नहीं। बीआईएस हॉल मार्क का निशान हर गहने पर होता है और उसके साथ एक त्रिकोण निशान भी होता है। भारतीय मानक ब्यूरो के निशान के साथ सोने की शुद्धता भी लिखी होती है।
हॉलमार्क शुद्धता
- 375 37.5 % शुद्ध सोना
- 585 58.5 % शुद्ध सोना
- 750 75.0 % शुद्ध सोना
- 916 91.6 % शुद्ध सोना
- 990 99.0 % शुद्ध सोना
- 999 99.9 % शुद्ध सोना
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications