नई दिल्ली। सरकार की तरफ से आज से रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत सोना बेचना शुरू किया है। आमतौर पर इसे सस्ता सोना कहा जाता है। लेकिन इस बार यह महंगा पड़ रहा है। आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 1 ग्राम सोने का रेट इस बार 5104 रुपये तय किया है। आरबीआई सोने का रेट तय करने के लिए इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की बेवसाइट का सहारा लेती है। इस बेवसाइट पर आज यानी 11 जनवरी 2021 को गोल्ड का रेट 4951 रुपये प्रति 1 ग्राम का खुला है। इस प्रकार से देखा जाए तो जाए तो लोगों को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत प्रति ग्राम सोना 153 रुपये प्रति ग्राम महंगा पड़ रहा है। आइये जानते हैं छूट के बाद भी कितना महंगा पड़ रहा है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत सोना लेना। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत यह सोना आज से लेकर 15 जनवरी 2021 तक बेचा जाएगा।
छूट के बाद भी महंगा पड़ रहा है गोल्ड
मोदी सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को शुरू किया था। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत आरबीआई सोना बेचती है। इसके लिए आरबीआई एक तय रेट जारी करती है। वहीं अगर किसी को इस तय रेट से छूट चाहिए हो तो उसे ऑनलाइन पेमेंट करके सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना होता है। अगर कोई ऑनलाइन पेमेंट कर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करता है तो उसे सोना 50 रुपये प्रति ग्राम सस्ता एलाट किया जाता है। इस हिसाब से देखा जाए तो छूट के बाद भी सोना 5054 रुपये प्रति ग्राम पड़ रहा है। ऐसे में भी लोगों को इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत सोना प्रति ग्राम 103 रुपये महंगा पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत सोना खरीदना चाहते हैं, तो एक बार जरूर सोच लें।
जानिए क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
मोदी सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत की है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत 1 ग्राम से लेकर अधिकतम 4 किलोग्राम तक सोना खरीदा जा सकता है। वहीं अगर ट्रस्ट निवेश करती है तो वह अधिकतम 20 किलोग्राम तक सोना खरीद सकती है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर निवेश पर मिलता है ब्याज
अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत गोल्ड खरीदते हैं तो आपको अपनी निवेश राशि पर ब्याज भी दिया जाता है। यह ब्याज 2.50 फीसदी सालाना होता है, जो हर 6 माह पर आपके बैंक खाते में भेजा जाता है। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 1 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको हर साल 2500 रुपये का ब्याज भी मिलेगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत आपको आरबीआई 24 कैरेट का सोना एलाट करता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
