नयी दिल्ली। सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। सोने के रेट गिर कर 47,500 रु के करीब आ गये हैं। मगर आने वाले समय में सोने की कीमतों के ऊपर जाने की संभावना है। ऐसे में सोना अभी खरीदारी के साथ-साथ निवेश के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। वैसे भी सोने का रिकॉर्ड रहा है कि यहां से निवशकों के नुकसान में रहने की संभावना लगभग शून्य रहती है। अगर किसी वजह से सोने में निवेश के बाद आप नुकसान में आ जाएं तो लंबे समय निवेश बरकरार रखें, जिससे रेट बढ़ने पर आप फायदे में आ जाएंगे। मगर निवेश के लिए सही तरीका क्या है? यहां हम आपको उसी के बारे में बताएंगे।
गोल्ड ईटीएफ है बढ़िया ऑप्शन
सोने में निवेश के लिहाज से गोल्ड ईटीएफ को सबसे बढ़िया ऑप्शन माना जाता है। सोने की कीमतें गिर रही हैं, मगर फिर भी निवेशक गोल्ड ईटीएफ में जम कर पैसा लगा रहे हैं। जनवरी में गोल्ड ईटीएफ में कुल 625 करोड़ रु का निवेश किया गया, जो दिसंबर के मुकाबले 45 फीसदी रहा। दिसंबर में गोल्ड ईटीएफ में 431 करोड़ रु का निवेश किया गया था।
गोल्ड ईटीएफ की तरफ बढ़ा निवेशकों का रुझान
पिछले साल में निवेशकों का गोल्ड ईटीएफ की तरफ रुझान काफी बढ़ा है। कोरोना काल में पिछले साल गोल्ड ईटीएफ में 6657 करोड़ रु का निवेश किया गया। जबकि 2019 में ये राशि केवल 16 करोड़ रु रही थी। गोल्ड ईटीएफ में इस समय निवेश राशि 14,500 करोड़ रु से अधिक है। ये इस बात का संकेत है कि निवेशक गोल्ड ईटीएफ की तरफ ज्यादा रुझान रख रहे हैं।
ज्यादा निवेश की वजह
जानकार मानते हैं कि गोल्ड के रेट आने वाले समय में ऊपर जाएंगे और निवेशक इसी उम्मीद में गोल्ड ईटीएफ में पैसा लगा रहे हैं। असल में गोल्ड ईटीएफ से पहले भी निवेशकों को बढ़िया रिटर्न मिलता रहा है। माना जा रहा है कि गोल्ड ईटीएफ में तेजी से निवेश का रुझान आगे भी जारी रह सकता है। अगर आपका भी इरादा गोल्ड ईटीएफ में निवेश का तो हम आपको इसका आसान तरीका बताएंगे।
ऐसे करें गोल्ड ईटीएफ में निवेश
गोल्ड ईटीफ में निवेश करने के लिए आपको डीमैट अकाउंट की जरूरत होगी। डीमैट खाते के बिना आप गोल्ड ईटीएफ में निवेश नहीं कर पाएंगे। बता दें कि गोल्ड ईटीएफ में आप 1 ग्राम (1 गोल्ड ईटीएफ यूनिट) के लिए भी निवेश कर सकते हैं। आप गोल्ड ईटीएफ पर लोन भी ले सकते हैं। बतौर सिक्योरिटी गोल्ड ईटीएफ रख कर लोन मिल जाता है। फिजिकल सोने पर मेकिंग चार्ज देना होता है, पर गोल्ड ईटीएफ में ये चार्ज नहीं होता।
क्या होता है गोल्ड ईटीएफ
गोल्ड ईटीएफ असल में म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-चीचे आता-जाता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होगी। आप फिजिकल गोल्ड के मुकाबले जल्दी और मौजूदा रेट पर बेच सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
