नयी दिल्ली। भारत में सोना को लेकर लोगों का लगाव बहुत अधिक है। शादी जैसे खास मौकों के अलावा लोग निवेश के मामले में भी सोने को खूब पसंद करते हैं। हालांकि इसकी सोने की क्वालिटी को लेकर अभी भी लोगों के मन में शंका रहती है। अगर आपके मन में भी सोने की क्वालिटी को लेकर सवाल आते हैं तो अब परेशान न हों। क्योंकि अब आप घर बैठे अपने सोने की क्वालिटी चेक कर सकते हैं। जी हां आप सिर्फ अपने मोबाइल से ही सोने की गुणवत्ता की पूरी जानकारी ले सकेंगे। इसके लिए सरकार की तरफ से एक मोबाइल ऐप लॉन्च की गई है। आइए जानते हैं इस नई ऐप के बारे में।
लॉन्च हुई बीआईएस-केयर ऐप
सरकार ने किसी भी प्रोडक्ट की आईएसआई और हॉलमार्क क्वालिटी की जांच करने के लिए लोगों के लिए देश में नई बीआईएस-केयर मोबाइल ऐप लॉन्च की है। ऐप को उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने पेश किया है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बीआईएस भारत में राष्ट्रीय स्टैंडर्ड तय करने वाली संस्था है। इसके अलावा पासवान ने मानकीकरण (Standardisation), अनुरूपता मूल्यांकन (Conformity Assessment) और प्रशिक्षण पर तीन नए बीआईएस पोर्टल भी लॉन्च किए हैं। आइए अब जानते हैं नए बीआईएस-केयर ऐप के बारे में।
क्या है बीआईए-केयर ऐप
नई बीआईएस-केयर ऐप उपयोगकर्ताओं को उन उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में जांचने और जानने की सुविधा देगी जो आईएसआई और हॉलमार्क क्वालिटी-सर्टिफाइड हैं। यह उपयोगकर्ताओं को उत्पादों की प्रामाणिकता के बारे में जागरूक करने और प्रामाणिक न होने वाले उत्पादों के बारे में शिकायत दर्ज करने की भी सुविधा देगी। ऐप के जरिए उपयोगकर्ताओं को पूर्ण शिकायत प्रबंधन प्रणाली को उपयोग करने की सुविधा मिलेगी। वैसे आप बीआईएस वेबसाइट के जरिए भी ये काम कर करेंगे।
हिंदी में भी लॉन्च
इस एप्लिकेशन के उपयोग को आसान बनाने के लिए इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों में तैयार किया गया है। बहुत से लोग अंग्रेजी से उतने सहज नहीं होते इसीलिए इस ऐप को सरकार ने हिंदी में भी तैयार किया है। ताकि सभी इसका आसानी से फायदा उठा सकें।
क्या है आगे सरकार का प्लान
इसके अलावा सरकार स्टैंडर्ड को ढंग से लागू करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक-बीआईएस डेवलप कर रही है। साथ ही उपभोक्ता समूहों के ऑनलाइन पंजीकरण, मंजूरी मिलने के अलावा और भी कई सेवाओं के लिए उपभोक्ताओं को शामिल किया गया पोर्टल भी जल्द ही पेश किया जाएगा।
सिर्फ एंड्रॉयड फोन के लिए उपलब्ध
बीआईएस-केयर ऐप इस समय केवल एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है और फिलहाल ये आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्धता नहीं है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप को 10,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।
ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाएं। सर्च बार में जाकर बीआईएस-केयर ऐप डाउनलोड करें। रिजल्ट सर्च सामने आने पर ऐप पर टैप करें और इंस्टॉल ऑप्शन पर क्लिक करें। इससे ये आपके फोन में इंस्टॉल हो जाएगा।
कैसे करें इस्तेमाल
एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद बीआईएस-केयर ऐप खोलें। अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें। ओटीपी के माध्यम से नंबर और ईमेल आईडी को वेरिफाई करें। इसके बाद आप उत्पादों की गुणवत्ता की पुष्टि करना शुरू कर सकते हैं। साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता, आईएसआई मार्क के दुरुपयोग, हॉलमार्क जैसे मुद्दों पर शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। इनमें रजिस्ट्रेशन मार्क, भ्रामक विज्ञापन और बीआईएस से संबंधित अन्य मुद्दे भी शामिल होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications