सोना खरीदने का प्लान बना रहे तो जल्दी खरीद लें। मौजूदा रेट को देखते हुए हम बात करें तो सोना हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में सोना 60 हजार तक जा सकता है।
नई दिल्ली, अप्रैल 23। सोना खरीदने का प्लान बना रहे तो जल्दी खरीद लें। मौजूदा रेट को देखते हुए हम बात करें तो सोना हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में सोना 60 हजार तक जा सकता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 20 अप्रैल को सराफा बाजार में सोना 47,864 पर पहुंच गया है। वहीं एमसीएक्स की बात करें तो सोना यहां दोपहर करीब 2:30 बजे 47,964 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। अप्रैल महीने में ही सोना 8% महंगा होकर 47,864 पर पहुंच गया है। इस दौरान सोना 3,674 रुपए महंगा हुआ है। हर शहर के सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट जानने का तरीका

Gold Silver Price : धड़ाम हुआ सोना, चांदी 725 रुपये टूटी
60 हजार रुपए पर पहुंच जाएगा 6 महीनों में सोना
देश में महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक्सपर्ट को सोने में आगे और तेजी आने की उम्मीद है। अप्रैल में चांदी भी 11% महंगी हुई है। 31 मार्च को अब बाजार बंद हुआ था तब चांदी 62,862 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी जो अब 69,966 रुपए पर पहुंच गई है। यानी इस महीने ही ये 5,948 रुपए महंगी हुई है। बता दें कि केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि देश में महामारी लगातार बढ़ रहा है, जिससे देश में अस्थिरता या अनिश्चितता का माहौल बन गया है। देश ज्यादातर जगह लॉकडाउन लगने लग की बात तक हो गई है। इसके अलावा शेयर मार्केट में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में आने वाले समय में सोने में निवेश बढ़ने की पूरी संभावना है। इसके अलावा देश में महंगाई भी बढ़ने लगा है। इससे भी सोने के दाम बढ़ रहे हैं। अगर ऐसा ही महौल रहा तो आने वाले 5 से 6 महीनों में ही सोना 60 हजार रुपए पर पहुंच सकता है।
बेहतर रिटर्न के लिए कर सकते सोने में निवेश
रूंगटा सिक्योरिटीज में सीएफपी और पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट की माने तो सोने में अभी जिस हिसाब की तेजी है अगर वैसा ही चलता रहा तो सोना मई के आखिर तक 55 हजार तक पहुंच सकता है। अभी कोरोना के कारण ज्यादातर चीजें सोने के सपोर्ट में ही हैं। ऐसे में अगर आप बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो इसमें निवेश कर सकते हैं।
सोना के महंगा होने की ये है बड़ी वजह
- फिलहाल महामारी के कारण दुनियाभर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसके शेयर बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव होत रहा है। माना जाता है कि इस दौरान निवेशक शेयरों से पैसा निकालकर सोने में निवेश करते हैं। इससे भी सोने के दाम बढ़ने लगते हैं।
- खुदरा और थोक महंगाई दर के आंकड़ों भी 8 साल के उच्चतम स्तर पर आ गए हैं। जिससे सोना और चांदी को सपोर्ट मिल रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। सोने की कीमत 1,792 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है। 1 अप्रैल को सोना 1,730 अमेरिकी डॉलर पर था।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर कमजोर हो रहा है। इतना ही नहीं रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। इससे भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है।
- डॉलर में कमजोरी और चीन में बैंकों को सोना इंपोर्ट करने की मंजूरी से आने वाले दिनों में सोने-चांदी में तेजी देखने को मि सकती है। चीन सोने का सबसे बड़ा बाजार है। इसके बाद भारत का नंबर आता है।
ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था सोना
पिछले साल जब कोरोना अपने चरम पर था तक सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। अगस्त 2020 में 56,200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। उस समय कोरोना महामारी के कारण निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ था। इस समय फिर एक बार ऐसा ही माहौल बनने लेगा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
