नई दिल्ली, अक्टूबर 17। पिछले कुछ समय से सोना और चांदी के रेट में गिरावट दर्ज हो रही है। इसके चलते लोगों ने फिर से सोना और चांदी को खरीदना शुरू कर दिया है। सोने के रेट में बीते हफ्ते जहां करीब 1000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है, वहीं एक साल में यह गिरावट करीब 6 फीसदी की है। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि अब सोने में बढ़ने का समय आ गया है। क्योंकि सोने में ज्यादा समय तक गिरावट नहीं रहती है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट से जानें रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट साइट के अनुसार बीते हफ्ते सोमवार (11 अक्टूबर 2021) को गोल्ड का रेट 47102 प्रति दस ग्राम के स्तर था। वहीं गोल्ड का रेट हफ्ते के अंतिम दिन यानी 14 अक्टूबर 2021 को 48125 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार बीते हफ्ते सोने का रेट 1023 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया है। इसके अलावा बीते सोमवार यानी 11 अक्टूबर 2021 को चांदी का रेट 61490 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। यह रेट अंतिम कारोबारी दिवस यानी 14 अक्टूबर 2201 को 63290 प्रति किलो के रेट पर बंद हुआ। इस प्रकार एक हफ्ते में चांदी का रेट 1800 रुपये प्रति किलो कम हो गया है।
आइये जानते हैं कि कैसे खरीदा गया 446 करोड़ रुपये का सोना
जैसे जैसे गोल्ड के रेट में गिरावट आती गई, निवेशकों ने सोने की खरीद पर फोकस किसा है। केवल सितंबर 2021 में ही गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में 446 करोड़ रुपये का सोना खरीदा गया है। वहीं इससे पिछले महीने यानी जून 2021 में गोल्ड ईटीएफ में 24 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया था। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की तरफ से जारी की गई है। इन आंकड़ों के अनुसार गोल्ड ईटीएफ में 3,515 करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है।
गोल्ड ईटीएफ खरीदारों की संख्या भी बढ़ रही
एम्फी की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार गोल्ड ईटीएफ में फोलियो की गिनती सितंबर में 14 प्रतिशत बढ़कर 24.6 लाख हो गई है। यह संख्या अगस्त 2021 में 21.46 लाख की थी। वहीं इस पूरे साल के दौरान फोलियो की संख्या में 56 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है। फोलिया की संख्या का मतलब होता है कि निवेश की संख्या। एक निवेशके के एक से ज्यादा भी फोलियो हो सकते हैं।
जानिए ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता बिक रहा सोना
सोना आपने ऑल टाइम हार्ह से अभी भी काफी सस्ता बिक रहा है। अगर 14 अक्टूबर 2021 के सोने के रेट से तुलना की जाए तो यह ऑल टाइम हाई से करीब 8,075 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने का ऑलटाइम हाई रेट अगस्त 2020 में बना था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक बिका था। जानकारों का मानना है कि आगामी त्योहारी सीजन की शुरुआत हो रही है। ऐसे में सोना डिमांड में रह सकता है। क्योंकि सोना इस वक्त सस्ता है, तो लोग दीपावली पर इसकी खरीदारी कर सकते हैं। ऐसे में मांग बढ़ने से सोना महंगा हो सकता है। यही कारण है कि ईटीएफ के रूप में सोना अभी ज्यादा खरीदा जा रहा है। ईटीएफ में सोना है तो उसे बेचना काफी आसान होता है।


Click it and Unblock the Notifications