सोने की कीमतों में आज तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। एक बार फिर सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना एक बार फिर सस्ता हो गया है।
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में आज तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। एक बार फिर सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना एक बार फिर सस्ता हो गया है। मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। महामारी वैक्सीन आने की दिशा में तेजी से काम होने की खबरों और शेयर बाजार में तेजी के कारण सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

वहीं 24 कैरेट सोने का हाजिर बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 50,000 रुपये के मानसिक स्तर से भी नीचे आ गया। आज देश भर के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 916 रुपये की गिरावट आई। सोने का दाम 49,388 रुपये पर खुला वहीं शाम को गिरावट के साथ सोना 48,975 रु पर बंद हुआ। वहीं चांदी 1374 रुपये सस्ती होकर 60,112 रुपये पर कारोबार कर रही है। जबकि शाम को 59704 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49388 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45239 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37041 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 60112 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
देशभर में आईबीजेए के रेट सर्वमान्य
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
5847 रुपये सस्ता हुआ सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से
सोना अपने ऑल टाइम हाई से अब तक 5847 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। आपको याद दिला दें कि चांदी 7 अगस्त के अपने उच्च शिखर से 13981 रुपये टूट चुकी है। 7 अगस्त को सर्राफा बाजारों में सोना 56254 पर खुला था। यह अपने सर्वोच्च शिखर पर था, जबकि चांदी 76008 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। वहीं केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर का कहना है कि अगर वैक्सीन आ भी जाती है तो मार्केट इसपर डिस्काउंट कर चुका है। गोल्ड में तेजी की वजह मंदी का खतरा है, वैक्सीन का प्रभाव कम है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications