मार्च महीने के दूसरे कारोबारी हफ्ते में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहा है। इन दिनों सोने और चांदी के का भाव भी बढ़ गए है। हालांकि इसके बाद भी सोना अपने उच्चतम स्तर से सस्ता है।
नई दिल्ली, मार्च 12। मार्च महीने के दूसरे कारोबारी हफ्ते में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहा है। इन दिनों सोने और चांदी के का भाव भी बढ़ गए है। हालांकि इसके बाद भी सोना अपने उच्चतम स्तर से सस्ता है। लेकिन आलम यह है कि यहां सोने और चांदी की कीमत अब तेजी से अपने ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच रही है। सोना 53000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका है। बात करें अगर चांदी की तो 70000 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। साल 2020 अगस्त में सोने के दाम 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए थे।

रूस-यूक्रेन के युद्ध का असर सोने की कीमतो पर भी पड़ा
बीते 5 कारोबारी सप्ताह की बात करें तो प्रतिदिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इसकी सबसे बड़ी वजह रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। ऐसे में अगर आप भी सोना-चांदी खरीदारी करने का मन बना रहे तो पहले सोने-चांदी का भाव जरुर चेक कर लें।
सोना 1,133 रु की गिरावट आई है जबकि चांदी 867 रु फिसली
इस सप्ताह की बात करें तो पिछले 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत 7 मार्च से लेकर 11 मार्च तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 1,133 रु की गिरावट आई है जबकि चांदी 867 रु फिसली है।
बीते कारोबारी सप्ताह क्या रहा सोना-चांदी का हाल
सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी में भी तेजी
7 मार्च सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 53234 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 53595 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 69920 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 70580 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
8 मार्च मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 53410 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 53548 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 70349 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 70890 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
9 मार्च बुधवार के दिन सोने का सुबह का रेट 54283 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 53141 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 71878 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 70834 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
10 मार्च गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 52230 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 52880 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68837 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 69815 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
11 मार्च शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 52368 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 52462 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 69377 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 69713 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 3,664 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 5,300 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कारोबारी दिन यानी 11 मार्च को सोना 52462 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 69713 रुपये/ किलो ग्राम पर बंद हुआ था। ऐसे में देखे तो सोन-चांदी शाम के समय से अपने ऑल टाइम हाई कीमत से 3,664 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 5,300 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
हॉलमार्क चेक कराना जरुरी
अगर आप सोना खरीदने बाजार जा रहे हैं, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि सोना खरीदते समय उस पर बने हॉलमार्क के निशान को जरूर देखें। दरअसल, ये निशान ही बताता है कि सोना शुद्ध है या नहीं। इसलिए हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोना खरीदे। बात अगर सोने की कीमतों के घटने-बढ़ने के कारण की करें, तो यहां ये जानना जरूरी है कि देश के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती-बढ़ती रहती है। इसलिए हर दिन की कीमत अलग होती है।
गहने के समय अलग होते हैं रेट्स
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।
24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications