देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी का रेट जारी कर दिया गया है। शाम को सोने-चांदी के बाजार बंद होने के वक्त तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार सुबह ग्लोबल मार्केट में नरमी से भारतीय बाजार में भी सोने-चांदी के दाम गिरे
नई दिल्ली, मार्च 11। देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी का रेट जारी कर दिया गया है। शाम को सोने-चांदी के बाजार बंद होने के वक्त तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार सुबह ग्लोबल मार्केट में नरमी से भारतीय बाजार में भी सोने-चांदी के दाम गिरे हैं। सोने का वायदा भाव 53 हजार रुपये से नीचे आ गया। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद आज सोने-चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिल रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार में आलम यह है कि यहां सोने और चांदी की कीमत अब तेजी से अपने ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच रही है। सोना 53000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका है। बात करें अगर चांदी की तो 70000 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। सोने-चांदी के दिनभर के भाव की बात करें तो सुबह बाजार खुलते वक्त भी कीमतों में हल्की गिरावट आई थी और तो शाम को तेजी के साथ बाजार बंद हुआ।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उच्चतम स्तर से सोना 3,832 और चांदी 10,603 रुपये मिल रहा है सस्ता
हालांकी इस तेजी के बावजूद बुधवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3,832 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10,603 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
गोल्ड रेट में आज तेजी, चांदी में भी उछाल
94 रुपये तेजी होकर 52462 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 10 मार्च गुरुवार को सोना 52880 पर बंद हुआ था। आज 11 मार्च को शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 512 रुपये गिरावट होकर 52368 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 94 रु तेजी होकर 52462 रुपये पर बंद हुआ।
336 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ बंद हुई चांदी का बाजार
बीते करोबारी दिन 10 मार्च गुरुवार को चांदी 69815 रु पर बंद हुई थी। वहीं 11 मार्च को शुक्रवार को जबकि चांदी 438 रुपये गिर कर 69377 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 336 रु तेजी होकर 69713 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट
- 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 52368 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
- 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 52158 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47969 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39276 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
- वहीं चांदी की कीमत 69377 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
हॉलमार्क चेक कराना जरुरी
अगर आप सोना खरीदने बाजार जा रहे हैं, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि सोना खरीदते समय उस पर बने हॉलमार्क के निशान को जरूर देखें। दरअसल, ये निशान ही बताता है कि सोना शुद्ध है या नहीं। इसलिए हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोना खरीदे। बात अगर सोने की कीमतों के घटने-बढ़ने के कारण की करें, तो यहां ये जानना जरूरी है कि देश के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती-बढ़ती रहती है। इसलिए हर दिन की कीमत अलग होती है।
गहने के समय अलग होते हैं रेट्स
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।
24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications