Bullet : खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा रुकें, आ रहे ये 3 नए मॉडल
दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड आमतौर पर अपने बुलेट मॉडल के लिए जानी जाती है। विश्व स्तर पर इस कंपनी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस समय भी कंपनी कई हाई-एंड बाइक्स मॉडल पर काम रही है।
नई दिल्ली: दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड आमतौर पर अपने बुलेट मॉडल के लिए जानी जाती है। विश्व स्तर पर इस कंपनी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस समय भी कंपनी कई हाई-एंड बाइक्स मॉडल पर काम रही है। मालूम हो कि रॉयल एनफील्ड दुनिया भर में पॉप्युलर है। इसे आमतौर पर 'बुलेट' मॉडल के लिए जाना जाता है, जो इसकी सबसे पुरानी बाइक है।

रॉयल एनफील्ड बाइक्स का रेट्रो लुक इसकी सबसे बड़ी खासियत में से एक है। कंपनी की लाइनअप में बुलेट के अलावा कई और बाइक उपलब्ध हैं। इंडियन और इंटरनैशनल मार्केट में अपनी पॉप्युलैरिटी बनाए रखने के लिए कंपनी कई नई बाइक लाने वाली हैं। तो अगर आप बुलेट खरीदने का मन बना रहे है तो थोड़ा इंतजार कर लें, जल्द ही कंपनी 3 नई बुलेट ला रही है। यहां हम आपको रॉयल एनफील्ड की साल 2021 तक आने वाली नई मोटरसाइकल्स के बारे में बता रहे हैं।
रॉयल एनफील्ड Meteor 350
- रॉयल एनफील्ड की यह नई बाइक जल्द लॉन्च होने वाली है। आगामी रॉयल एनफील्ड बाइक्स की हमारी सूची में सबसे पहला नाम Meteor 350 का है, फिलहाल कंपनी का यह मॉडल बाजार में सबसे चर्चित है।
- इस बाइक को कंपनी थंडरबर्ड 350X के रिप्लेसमेंट के रूप में लॉन्च करेगी।
- इस मोटरसाइकिल को कई वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें से एक वेरिएंट Meteor 350 Fireball की हाल ही में इंटरनेट पर तस्वीर वायरल हो रही है।
- बता दें, तस्वीरों के साथ इस वैरिएंट की कीमत भी सामने आ गई है, रिपोर्ट के मुताबिक इस अपकमिंग रॉयल एनफील्ड Meteor 350 की कीमत 1,68,550 रुपये होगी।
- जिसे नए डबल क्रैडल चेसिस पर तैयार किया जा रहा है। बता दें, इसी चेसिस पर नेक्सट जेनरेशन क्लासिक और बुलेट को भी तैयार किया जा रहा है।
- रॉयल एनफील्ड Meteor में एक नया BS6 कंम्पलाइंट 350cc का पेट्रोल इंजन होगा, जो नए SOHC सिस्टम और फ्यूल इंजेक्शन को स्पोर्ट करेगा।
- Meteor 350 की कीमत 1.65 से 1.75 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।
रॉयल एनफील्ड न्यू क्लासिक 350
- रॉयल एनफील्ड अपनी पॉप्युलर मोटरसाइकल क्लासिक 350 का न्यू-जेनरेशन मॉडल लाने वाला है।
- नई क्लासिक 350 को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
- यह मीटियर 350 में इस्तेमाल होने वाली नई डबल-क्रैडल चेसिस पर आधारित होगी।
- नए मॉडल में अलॉय वील्ज और विंड रिफ्लेक्टर समेत कई नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स मिलेंगे। बाइक रिवाइज्ड फ्यूल टैंक, नई डिजाइन की टेललैम्प, नए ग्रैब रेल्स और एग्जॉस्ट के साथ आएगी।
- इसमें डिजिटल डिस्प्ले और एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा।
- इनके अलावा नई बाइक में कई और बदलाव देखने को मिलेंगे।
- नई क्लासिक 350 में SOHC और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ 350cc का नया इंजन होगा।
- बाइक इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च की जा सकती है। इसकी कीमत 1.60 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650
- रॉयल एनफील्ड की आने वाली नई बाइक्स में ज्यादा कपैसिटी वाली हिमालयन भी शामिल है।
- जहां कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए नए मॉडल पर काम कर रही है, वहीं कंपनी के लाइनअप में दमदार हिमालयन भी है।
- रॉयल एनफील्ड के सीईओ और प्रबंध निदेशक श्री सिद्धार्थ लाल ने उन चुनिंदा मॉडलों के बड़े क्षमता संस्करण बनाने की पुष्टि की, जो मुख्य रूप से भारतीय बाजार में लक्षित हैं।
- रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650 को कंपनी वर्तमान मॉडल के डिजाइन केी तर्ज पर तैयार किया जाएगा।
- बता दें, 2017 के EICMA शो में RE से नया 650cc पैरेलल-ट्विन इंजन पेश किया था।
- यह वही पावरट्रेन है जो इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को भी पावर देता है।
- यह 648cc का 4V SOHC फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन 47bhp की पावर और 52Nm का टार्क जेनरेट करता है। जानकारी दें कि कंपनी इस बाइक को 3 से 5 लाख रुपये की कीमत के बीच लॉन्च कर सकती है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications