नयी दिल्ली। जब से कोरोना संकट शुरू हुआ है तब से सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाएं हैं कि गरीबों को राशन जरूर मिले। इसके लिए हर संभव प्रयास किया गया है। इसी कड़ी में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना शुरू की गयी। इस योजना का फायदा उन गरीब मजदूरों को सबसे अधिक मिलेगा, जो काम के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते हैं। वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों में भी रियायती दर पर अनाज ले सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि बिना राशन कार्ड के इस योजना का लाभ नहीं लिया जा सकता। हम यहां आपको बताएंगे घर बैठे कैसे राशन कार्ड बनवाया जाए।
बिना चक्कर काटे बनेगा राशन कार्ड
अगर आपने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया तो टेंशन की बात नहीं है। आपको पुराने समय की तरह राशन कार्ड बनवाने के लिए बार-बार राशन दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। घर बैठे स्मार्टफोन से ऑनलाइन ही राशन कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। अच्छी बात यह कि सभी राज्यों की राशन कार्ड वेबसाइट उपलब्ध है। जो जिस स्टेट का रहने वाला है उसी की राशन कार्ड वेबसाइट पर आवेदन कर सकता है।
किसे मिल सकता है राशन कार्ड
राशन कार्ड के लिए पहली शर्त भारतीय होना है। सिर्फ किसी भारतीय को ही राशन कार्ड दिया जा सकता है। दूसरी बात कि यदि कोई नाबालिग है यानी उसकी आयु 18 साल से कम है तो उसका नाम माता-पिता या अभिभावक के राशन कार्ड में जोड़ दिया जाएगा। मगर यदि किसी की आयु 18 साल या इससे ज्यादा है तो वो अपने निजी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।
जानिए किस वेबसाइट पर विजिट करना होगा
राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उस राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसमें आप रहते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप राजस्थान में कहीं रहते हैं तो http://food.raj.nic.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसी तरह यूपी और बिहार तथा बाकी राज्यों के लोगों को अपने राज्य की वेबसाइट पर जाना होगा। हम यहां एक लिंक (https://ejawaab.aahaar.nic.in/portal/State_Food_Portals) दे रहे हैं। इसमें तमाम राज्यों की वेबसाइट है।
कैसे करें आवेदन
राज्य की वेवबसाइट पर पहुंचने के बाद अप्लाई फॉर राशन कार्ड पर क्लिक करें। बतौर आईडी आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, हेल्थ कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जरूरत होगी। राशन कार्ड के लिए कुछ चार्ज देना होता है, जो बहुत कम होगा। आवेदन के साथ-साथ ये शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। इसके बाद फील्ड वेरिफिकेशन होगी। यानी आपके पते पर अधिकारी जांच-पड़ताल करेगा। फिर आपका राशन कार्ड तैयार होगा।
मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
यदि आप अपना मोबाइल नंबर राशन कार्ड में अपडेट करना चाहते हैं तो यह काफी आसान है। दिल्ली के निवासी सबसे पहले https://nfs.delhi.gov.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx पर जाएं। ये लिंक सिर्फ दिल्ली के लोगों के लिए है। बाकी राज्यों के लिए लिंक एडरेस अलग होगा। इस लिंक के खुलने पर यहां आपको 4 बॉक्स दिखेंगे। पहला होगा Aadhar Number of Head of Household/NFS ID। यहां अपने परिवार के मुख्य सदस्य का आधार या एनएफएस आईडी डालें। इसके बाद वाले बॉक्स में राशन कार्ड नंबर लिखें। अगले बॉक्स में परिवार के मुखिया का नाम और चौथे बॉक्स में नया मोबाइल नंबर दर्ज कर दें। फिर 'सेव' पर क्लिक करें। इससे आपका मोबाइल नंबर राशन कार्ड में अपडेट हो जाएगा। असल में राशन कार्ड में पुराना मोबाइल नंबर ही दर्ज हो तो काफी नुकसान होता है। यदि आपका नंबर अपडेट न हो तो सरकार की तरफ से किए गए बदलाव या राशन की दुकान पर अनाज बंटने की जानकारी आपको नहीं मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications