ऑनलाइन करें SBI ATM/डेबिट कार्ड का पिन जनरेट, आसान है तरीका
अगर एसबीआई में आपका खाता है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) खाताधारक को खुद ही एसबीआई एटीएम /डेबिट कार्ड का पिन जनरेट करने/बदलने की सुविधा देता है।
नई दिल्ली: अगर एसबीआई में आपका खाता है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) खाताधारक को खुद ही एसबीआई एटीएम /डेबिट कार्ड का पिन जनरेट करने/बदलने की सुविधा देता है। एसबीआई ग्राहक ऑनलाइन माध्यम यानी इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी एटीएम /डेबिट कार्ड के लिए नया पिन जनरेट कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर होना चाहिए और आपकी इंटरनेट बैंकिंग चालू होनी चाहिए। तो चलिए आपको बताते है कि घर बैठे कैसे आप एसबीआई एटीएम /डेबिट कार्ड का पिन जनरेट कर सकते है।
एसबीआई एटीएम /डेबिट कार्ड का पिन ऐसे करें जनरेट
- onlinesbi.com पर जाकर अपने यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।
- लॉग इन करने पर आपको पेज के टॉप पर e-Services का ऑप्शन नजर आएगा। इसमें एटीएम कार्ड सर्विस को चुनें।
- नए पेज पर आपको 4 सर्विसेज दिखेंगी। इनमें से एटीएम पिन जनरेशन का विकल्प चुनें।
- अब नया पिन सेट करने के लिए दो विकल्प मिलेंगे- पहला ओटीपी के जरिए और दूसरा प्रोफाइल पावर्ड के जरिए। इनमें से एक विकल्प चुनें।
- ओटीपी या प्रोफाइल पासवर्ड चुनने और उसे एंटर करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एसबीआई अकाउंट्स आएंगे। जिस अकाउंट के एटीएम कार्ड का पिन जनरेट/चेंज करना है, उसे चुनकर कंटीन्यू पर क्लिक करें।
- अब आपके जितने भी एसबीआई कार्ड हैं, सब शो होंगे। जिस कार्ड का पिन जनरेट करना है उसे सिलेक्ट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर न्यू पिन जनरेट करने का विकल्प दिखेगा। इसमें आपको दो अंक डालकर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- अन्य दो अंक बैंक की ओर से एसएमएस के जरिए ऑटोजनरेट होकर तुरंत आपके पास आएंगे।
- अब चार अंकों के पिन को न्यू पिन ऑप्शन में डालें और सबमिट कर दें। इसके बाद आपके पास मेसेज के जरिए जानकारी आएगी कि आपका एटीएम पिन जनरेट/बदल चुका है और कार्ड का इस्तेमाल नए पिन के साथ कर सकते हैं।
- वहीं अगर आपका एटीएम कार्ड नया है तो पिन जनरेट करने के बाद इसे एसबीआई एटीएम में जाकर इस्तेमाल करें ताकि कार्ड एक्टिवेट हो सके।
एसबीआई में ऐसे एक्टिवेट करें नेट बैंकिंग
- सबसे पहले आप एसबीआई नेट बैंकिंग के होमपेज onlinesbi.com पर जाइए।
- उसके बाद "New User Registration/Activation" पर क्लिक करें।
- फिर जो पेज खुल के आएगा, उसपर अकाउंट नंबर, CIF नंबर, ब्रांच कोड, देश, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जरूरी जानकारी डालें। इसके बाद इमेज में दिख रहे टैक्स्ट को बॉक्स में डालें, फिर submit बटन पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे भरकर सबमिट करें। सबमिट करने के बाद एक पेज खुलेगा, जिस पर एटीएम कार्ड की डिटेल देनी होगी। जैसे की कार्ड नंबर, होल्डर का नाम, वैलिडिटी और पिन। इसके बाद इमेज में दिख रहे टैक्स्ट को भरकर सबमिट करें।
- टेम्परेरी यूजरनेम और पासवर्ड बनाएं उसे भरकर submit पर क्लिक करें। जिससे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- अब टेम्परेरी यूजरनेम और नए पासवर्ड से लॉग-इन करें। फिर स्थाई यूजरनेम और कम से कम 8 अंकों का पासवर्ड दें। इसके बाद से आप नेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानिए ऑनलाइन एसबीआई डेबिट कार्ड ब्लॉक करने का प्रॉसेस
- सबसे पहले https://www.onlinesbi.com/ पर जाकर लॉग इन करें।
- ई-सर्विसेज टैब में एटीएम कार्ड सर्विसेज पर क्लिक करें।
- अब ‘ब्लॉक एटीएम कार्ड' चुनें।
- संबंधित कार्ड से लिंक बैंक खाता संख्या सिलेक्ट करें।
- अगर किसी का एसबीआई में एक ही अकाउंट है तो यह अपने आप सिलेक्ट हो जाएगा। कंटीन्यू पर क्लिक करें।
- अब ग्राहक के पास मौजूद सभी एसबीआई डेबिट कार्ड की डिटेल्स सामने आएंगी।
- जिस कार्ड को ब्लॉक कराना है, उसे चुनें।
- इसके बाद कार्ड ब्लॉक कराने का कारण पूछा जाएगा।
- कार्ड चोरी हुआ है तो स्टोलन और अगर खो गया है तो लॉस्ट चुनकर सबमिट पर क्लिक करें।
- डिटेल्स वेरिफाई कर कन्फर्म करें।
- याद रखें एक बार कार्ड ब्लॉक होने पर इसे इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अनब्लॉक नहीं किया जा सकता।
- इसके बाद ऑथेंटिकेशन का तरीका पूछा जाएगा।
- अगर ओटीपी के जरिए ऐसा करना चाहते हैं तो ओटीपी चुनें।
- ओटीपी ग्राहक के एसबीआई में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
- निर्धारित स्पेस में इसे डालकर सबमिट करें।
- इसके बाद एसबीआई एटीएम/डेबिट कार्ड सफलतापूर्वक ब्लॉक होने का एक्नॉलेजमेंट शो होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications