एलपीजी सिलेंडर पर सरकार सब्सिडी का पैसा देती है। ये पैसा आपके दिए गए बैंक अकाउंट में कुछ दिन के बाद आ जाता है। मगर कई बार लोगों को नहीं पता होता है कि उनके सिलेंडर पर सब्सिडी मिल रही है या नहीं।
नई दिल्ली, मार्च 14। एलपीजी सिलेंडर पर सरकार सब्सिडी का पैसा देती है। ये पैसा आपके दिए गए बैंक अकाउंट में कुछ दिन के बाद आ जाता है। मगर कई बार लोगों को नहीं पता होता है कि उनके सिलेंडर पर सब्सिडी मिल रही है या नहीं। सब्सिडी का अपडेट नहीं मिलता है या फिर नंबर चेंज होने के चलते भी परेशानी हो जाती है। अगर आपको एलपीजी सिलेंडर पर आने वाली सब्सिडी नहीं मिल रही है तो यह आधार कार्ड लिंक नहीं होने के चलते हो सकता है। प्रत्येक राज्य में एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी अलग-अलग होती है। चलिए हम आपको बताते है कि आप कैसे पता कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा जा रहा है या नहीं।

इंडेन कस्टमर ऐसे चेक करें गैस सब्सिडी का पैसा
- सबसे पहले तो आपको अपने फोन में इंटरनेट ओपन करना चाहिए। उसके बाद फोन के ब्राउजर पर जाना है। यहां पर आपको www.mylpg.in टाइप करना है और उसे ओपन करना है।
- फिर आपको साइट में दाईं ओर गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो नजर आएगी। आपको जो सर्विस प्रोवाइडर है उसके गैस सिलेंडर की फोटो पर टैप कीजिए।
- अब जो भी विंडो ओपन होगी उसमें गिव योर फीडबैक ऑनलाइन पर क्लिक कीजिए।
- फिर नेक्स्ट पेज ओपन होगा, जहां आपको सिलेंडर के निशान पर क्लिक करना है।
- अब नेक्स्ट पेज पर सब्सिडी रिलेटिड पर क्लिक करना है उसके बाद दाईं ओर 3 ऑप्शन नजर आएंगे।
- अब आपको सब्सिडी नोट रिसिव्ड पर क्लिक करना है, जहां पर नेक्स्ट पेज ओपन होगा। यहां पर आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी दर्ज करके सब्मिट करना होगा।
- फिर आपने पिछले 5 सिलेंडर के लिए कितने रुपये दिए और आपको कितना पैसा मिला है यह दिखेगा।
- अगर आपके अकाउंट में सब्सिडी नहीं आ रही है तो आप सिलेक्ट ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी कंप्लेंट दर्ज कर सकते हैं।
एचपी गैस कस्टमर ऐसे चेक करें गैस सब्सिडी का पैसा
- सबसे पहले आप यह सुनिश्चित कर ले कि आप एचपी गैस के एक ग्राहक हैं।
- सब्सिडी की जानकारी हेतु सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जानी होगी।
- एचपी गैस आधिकारिक वेबसाइट / एचपी गैस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको my.lpg वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको चेक पहल स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां पर आपको अपना आधार कार्ड संख्या और 17 अंकों की एलपीजी आईडीके साथ मोबाइल नंबर दर्ज करनी होगी।
- यहां पर एक और विकल्प मौजूद होता है अगर आपके पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है ऐसी स्थिति में आप अपने राज्य,जिला, डिस्ट्रीब्यूटर और ग्राहक संख्या दर्ज कर भी इसकी जानकारी देख सकते हैं।
- जैसे ही आप प्रोसीड के बटन पर क्लिक करते हैं आपके सामने आपके गैस सब्सिडी की स्थिति आ जाती है।
क्यों रुक जाती है सब्सिडी
अगर आपकी सब्सिडी नहीं आई है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपकी सब्सिडी क्यों रुक गई। एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी के रुकने की सबसे बड़ी वजह आधार लिंक न होना हो सकती है। आपको बता दें कि जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें भी सब्सिडी नहीं दी जाती है।
बिना आधार कार्ड के ऐसे पाएं एलपीजी सब्सिडी
Step 1. इसके लिए आपको सबसे पहले mylpg.in पर लॉग इन करना होगा।
Step 2. इसके बाद आपको अपने एलपीजी सर्विस प्रोवाइडर को चुनना होगा।
Step 3. अब आपको ज्वाइन डीबीटी पर क्लिक करना होगा।
Step 4. अब यहाँ नजर आ रहे कई ऑप्शन में आपको दूसरे यानी ''अगर आपके पास आधार नंबर नहीं है तो डीबीटीएल में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें'' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications