नयी दिल्ली। ऐसी ढेरों योजनाएं होती हैं जिनके बारे में आपको पता नहीं होता और जरूरत पड़ने पर आप उनका लाभ भी नहीं उठा पाते। ऐसी ही एक योजना है गैस सिलेंडर से हादसे पर 6 लाख रु तक का बीमा। आज के आधुनिक समय में ज्यादातर घरों में गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग इस पर मिलने वाले 6 लाख रुपये तक के बीमा कवर के बारे में जानते हैं। किसी घर में गैस सिलेंडर से दुर्घटना होने पर तेल कंपनी से बीमा क्लेम किया जा सकता है। अच्छी बात ये है कि ये बीमा कवर आपके घर में गैस कनेक्शन के लगने के पहले दिन से ही शुरू हो जाता है। आइये जानते हैं बीमा क्लेम का पूरा प्रोसेस।
किसे देनी है जानकारी
सबसे पहले अपने एलपीजी वितरक को दुर्घटना के बारे में सूचित करें। वे वितरक तेल कंपनी से जुड़ी बीमा कंपनी को सूचित करेगा। बीमा कंपनी दुर्घटना क्षेत्र का मुआयना करेगी और फिर मुआवजे में मिलने वाली राशि तय करेगी। कुल मुआवजा राशि ऑयल कंपनी द्वारा दी जाएगी। बीमा राशि एलपीजी वितरक को भेजी जाएगी जो इसे ग्राहक या उसके परिवार को सौंप देगा। दूसरी तरफ अगर कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर दुर्घटना में घायल होता है तो वह कंपनी से दो लाख रुपये तक का बीमा क्लेम कर सकता है। यदि दुर्घटना में आपकी संपत्ति क्षतिग्रस्त हो तो अधिकतम दो लाख रुपये प्राप्त किए जा सकते हैं।
ये है पूरा प्रोसेस
- अपने निकटतम पुलिस स्टेशन जाएं और एक एफआईआर दर्ज कराएं
- अपने गैस वितरक को एफआईआर की एक कॉपी सौंपें
- गैस वितरक ये सूचना तेल कंपनी को सौंप देगा
- ऑयल कंपनी रजिस्टर्ड इंश्योरेंस कंपनी को डिटेल देगी
- बीमा कंपनी घटना की जांच करने और दी जाने वाली राशि तय करने के लिए एक टीम भेजती है
- बीमा कंपनी की टीम अपनी रिपोर्ट पेश करती है
- ऑयल कंपनी संबंधित वितरक को पैसा भेजती है
- वितरक ग्राहक या उसके परिवार को राशि सौंप देता है
- दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के लिए 6 लाख रु, घायल के लिए 2 लाख रु और संपत्ति को नुकसान होने पर 2 लाख रु मिलते हैं
गैस सिलेंडर के लिए नई सुविधा
गैस सिलेंडर से जुड़ी एक नई सुविधा बहुत जल्द शुरू हो सकती है। गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में एक बड़ा बदलाव किया जा सकता है। नए नियमों में यह ऑप्शन दिया जाएगा कि आपको अपनी जरूरत के हिसाब से एलपीजी खरीदने की सुविधा मिलेगी। अगर आपको पूरे 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की जरूरत न हो तो आपको पूरा सिलेंडर नहीं खरीदना होगा और न पूरे सिलेंडर के लिए पेमेंट करना होगा। लोगों को जरूरत के हिसाब से एलपीजी खरीदने की सुविधा मिलेगी। नयी फैसिलिटी में मोबाइल एलपीजी वैन के जरिए आप तक सुविधा पहुंचाई जाएगी। कोई भी व्यक्ति जितनी एलपीजी लेगा उसी हिसाब से एलपीजी दी जाएगी। इसमें सहूलियत ये भी है कि आप 80-100 रु की गैस भी खरीद सकेंगे। आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सरकार की तरफ से करीब 37,000 करोड़ रुपए बतौर सिलेंडर सब्सिडी आवंटित किए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है नए नियमों से सरकार को सब्सिडी पर कम खर्च करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications